logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of International Law (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

national self determination
राष्ट्रीय आत्मनिर्णय प्रत्येक राष्ट्र का अपनी शासन प्रणाली स्वेच्छानुसार निर्धारित करने का अधिकार जिसके लिए उसका एक

national waters
राष्ट्रीय जलक्षेत्र किसी राज्य के प्रदेश में स्थित वे जलक्षेत्र जैसे, नदियाँ, खाड़ियाँ, बंदरगाह, महरें, झीलें आदि जो राज्य के पूर्म क्षेत्राधिकार एवं नियंत्रण मे होते हैं । राष्ट्रीय जलक्षेत्रों मे संभवतः देश के भूभागीय समुद्र एवं मत्स्यहरण - क्षेत्र को भी शामिल किया जा सकता है ।

NATO
नाटो, उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन साम्यवादी प्रसार के खतरे के विरूद्ध 1949 म गठित एक क्षेत्रीय सैनिक संगठन । इसका गठन संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रयासों के फलस्वरूप किया गया था । उक्त संगठन के सदस्य देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका,युनाइटेड किंगडम, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इली,पुर्तगाल, डेनमार्क, नावे, आइसलैंड, बैल्ज़ियम, हालैंड, लक्समब्रग, ग्रीस तथा टर्की शामिल हैं । इस संगठन का मुख्य उद्देश्य संबंधित देशों की सामूहिक सुरक्षा की व्यवस्था करना है । इसका स्थायी सैनिक मुख्यालय बैल्ज़ियम की राजधानी ब्रुसेल्स मे स्थित है ।

natural boundary
प्राकृतिक सीमा दो राज्यों के भूभागों को पृथक् करने वाले प्राकृतिक विभाजक जैसे नदी - नाले, चट्टानें, समुद्रतट, पर्वतमाला आदि ।

naturalist school
प्रकृतिवादी संप्रदाय अंतर्राष्ट्रीय विदि के आधार के संबंध में विद्वानों का वह समूह जो प्राकृतिक विधि को अंतर्राष्ट्रीय विदि का आधार एवं स्रोत मानता है । इन विद्वानों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय विदि को प्राकृतिक विधि के उन सर्वव्यापी नियमों का संग्रह कहा जा सकात है जो राज्यों के पारस्परिक संबंधों में लागू होते हैं । प्राकृतिवादी के समर्थकों में प्यूफनडार्फ, टामसियम, फ्रांसिस अचेसन, टॉमस रदरफोर्थ, जीन बार्बेरक, जीन जैक्स बर्लामाकी आदि के नाम उल्लेखनीय हैं ।

naturalization
देशीयकरण व्यक्तियों द्वारा किसी विदेशी राज्य की नागरिकता प्राप्त करना । ऐसा विदेशी राज्य के काननों के अंतर्गत निर्धारित शर्तों को पूरा करके काय जा सकता है जैसे दीर्घ निवास से, अचल संपत्ति प्राप्त करके, विवाह आदि से । परंतु विभिन्न देशों में इसके लिए विभिन्न नियम हैं । दे. acquisition of citizenship भी ।

natural law
नैसर्गिक विधि, प्राकृतिक विधि दे. Jus naturale.

naval blockade
समुद्री नाकाबंदी युद्धकारी द्वारा अनपे शत्रु देश के बंदरगाहों एवं तट से आवागमन का मार्ग अवरूद्ध कर देना ताकि उसका संपूर्ण समुद्री व्यापार बंद हो जाए और उसे बाहर से कोई अस्त्र - शस्त्र अथवा रसद पूर्ति प्राप्त न हो सके और न ही उसके तट एवं बंदरगाहों से कोई जलपोत बाहर जा सके । यह नौसैनिक युद्ध में अंतर्राष्ट्रीय विधि द्वारा मान्यताप्राप्त एक वैध संक्रिया है जिसके नियम समय - समय पर निर्धारित हुए हैं और जिनमें मुख्य नियम यह है कि वैध होने के लिए नाकाबंदी प्रभावकारी होनी चाहिए और इसकी विधिवत सार्वजनिक घोषणा की जानी चाहिए ।

navy cert
नौ पत्र युद्धकाल में सद्भावी तटस्थ व्यापार को संरक्षण देने हेतु युद्धकारियों द्वारा तटस्थ नौ परिवहन कंपनियों को उनके जलपोतों में लदे नौभार का परीक्षण कर प्रदान काय जाने वाला प्रमाणपत्र जिसका उद्देश्य यह था कि इस नौभार का मार्ग में निरीक्षण न हो और यह विलंब व अन्य असुविधाओं से बच सके । अगस्त, 1940 में एक अन्य प्रणआली प्रारंभ की गई जिसके अंतर्गत जलपोतों को उनके स्वामियों द्वारा निषिद्ध व्यापार न करने का वचन देने पर अधिपत्र दिए जाते थे । अगस्त, 1942 के उपरांत अधिपात्र प्राप्त जलपोत ही नौ पत्र प्राप्त कर सकते थे ।

negotiation
वार्ता संधिवार्ता, समझौते की बातचीत दो या दो से अधिक देशओं के अध्यक्षों अथवा उनके राजनयिक प्रतिनिधियों के बीच कोई राजनीतिक, वाणिज्यिक अथवा किसी भी विषय से संबंधित संधि संपन्न करने, किसी अंतर्राष्ट्रीय मामले में मतैक्य स्थापित करन या किसी विवाद का समाधान ढूंढ निकालने की दृष्टि से की गई पारस्परिक चर्चा, वार्ता अथवा पत्राचार । अंतर्राष्रीय विवादों के समाधान के शांतिपूर्ण उपायों में वाता को प्रथम स्थान दिया जाता है । सुंक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 33 मे बी वार्ता को अंतर्राष्ट्रीय विवादों के समाधान के लिए प्रथम स्थान दिया गया है ।


logo