सहशासित राज्य दो या दो से अधिक राज्यों द्वारा विश्व के किसी प्रदेश पर संयुक्त शासन अथवा प्रभुता। किसी समय सूडान पर ब्रिटेन और मिस्त्र का सहशासन था।
Confederacy
राज्य मंडल दो या अधिक राज्यों या राष्ट्रों का किसी विशेष उद्देश्य के लिए संयुक्त कार्रवाई करने के प्रयोजन से गठित तदर्थ गठबंधन जैसे, गृहयुद्ध के समय अमेरिका के दक्षिणी राज्यों का परिसंघ।
Confederation
राज्य संघ, परिसंघ स्वतंत्र राज्यों द्वारा सामान्य उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए गठित एक प्रकार का शिथिल संघ जिसमें सम्मिलित राज्य अपनी प्रभुता अक्षुण्ण, रखते हैं किंतु साथ ही संघ को कुछ अधिकार देना स्वीकार करते हैं। प्रारंभ में संयुक्त राज्य एक परिसंघ ही था। स्विट्जरलैंड को ऐतिहासिक कारणों से अब भी परिसंघ कहा जाता है। वास्तव में इस समय कोई परिसंघ नहीं है।
Conference diplomacy
सम्मेलनमूलक राजनय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों के माध्यम से आपसी सहमति एवं विचार-विमर्श द्वारा पारस्परिक हितों के समन्वय का प्रयास।
Conflict of laws
विधि-वैषम्य किसी व्यक्ति के अधिकारों को लेकर विभिन्न राज्यों अथवा क्षेत्राधिकारों में मतभेद को दूर करने वाली विधि। इसे व्यक्ति (प्राइवेट) अंतर्राष्ट्रीय विधि भी कहा जाता है।
Congress
सम्मेलन, महासम्मेलन कांग्रेस 1. अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं व मामलों के विचारार्थ और समायोजनार्थ राज्यों के प्रधानों अथवा विदेश मंत्रियों अथवा राज्य प्रतिनिधियों का सम्मेलन। 2. संयुक्त राज्य अमेरिका की संधीय व्यवस्थापिका। 3. भारतीय राजनीति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए प्रयुक्त संक्षिप्त नाम। 4. किसी राजनीतिक दल आदि की विशेष बैठक। जैसे साम्यवादी दलों की बैठक। 5. किसी विशेष प्रयोजन के लिए आयोजित बैठक।
Conscientious objector
अंतःप्रेरित आपत्तिकर्ता वह व्यक्ति जो धार्मिक या नैतिक कारणों से युद्ध-नीति का समर्थन करने अथवा युद्ध में भाग लेने से इंकार करता है।
Conscription
अनिवार्य सैनिक भर्ती, अनिवार्य सैनिक सेवा युद्धकाल में अनिवार्य रूप से सेवा के लिए सशस्त्र सेना में भरती। यह केवल सैन्य सेना योग्य अवस्था के युवकों पर लागू होती है।
Counsensus
मतैक्य, आम राय, सर्वसम्मति विभिन्न विचारधारा वाले व्यक्तियों अथवा दलों में किसी विषय पर सामान्य सहमति।
Conservatism
रूढ़िवाद, अनुदारवाद राजनीति के क्षेत्र में इस शब्द का प्रयोग पारंपरिक विचारधारा या व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। परंपरा और यथास्थिति को बनाए रखना अनुदारवाद की दो प्रमुख विशेषताएँ हैं। यह क्रांतिकारी परिवर्तन या सुधार का विरोध करता है और क्रमिक सुधार का पक्षपाती है।