logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Comrade
कामरेड 1. साम्यवाद के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्ति। 2. अनेक देशों में, साम्यवादी एवं समाजवादी दलों तथा ब्रिटेन के श्रमिक दल और विभिन्न श्रमिक संघों एवं संगठनों के सदस्यों द्वारा एक दूसरे के लिए प्रयुक्त संबोधन।

Concentration camp
बंदी शिविर वह शिविर जहाँ युद्धबंदियों, राजनीतिक बंदियों, शरणार्थियों या विदेशी राष्ट्रिकों को रखा जाए। ऐसा विशेषकर आपातकाल या युद्धकाल में होता है। जर्मनी में यहूदियों को इस प्रकार के शिविरों में स्थानबद्ध कर उनको अनेक प्रकार की यातनाएँ दी गईं।

Conciliar movement
कांसीलियर आंदोलन पंद्रहवीं शताब्दी में यूरोप में पोप की शक्ति को सीमित करने के प्रयोजन से उसे चर्च परिषद् के अधीन करने का अभियान।

Coacillation
सुलह आंतरिक अथवा अंतर्राष्ट्रीय विवादों अथवा कानून के अंतर्गत संबंधित पक्षों की सहमति से गठित किसी आयोग या अभिकरण द्वारा समाधान किए जाने की पद्धति।

Coacordat
धर्मसंधि पोप और किसी अन्य राज्य के बीच धर्म संबंधी विषयों पर किए जाने वाले समझौते।

Coacurrent attack
समवेत प्रहार ऐसी सशस्त्र कार्रवाई जिसमें किसी देश की सेना के तीनों अंग-जल एवं नभ-एक साथ भाग लें।

Concurrent jurisdiction
समवर्ती क्षेत्राधिकार, समवर्ती अधिकार क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय विधि के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति विदेश में अपने राज्य तथा स्थानीय राज्य, दोनों के क्षेत्राधिकार में माना जाता है। यह समवर्ती क्षेत्राधिकार का उदाहरण है।

Concurrent list
समवर्ती सूची किसी संघीय राज्य के संविधान की वह सूची जिसमें ऐसे सामान्य विषय सम्मिलित किए गए हों जिन पर केंद्रीय तथा राज्य विधान मंडल, दोनों को विधि-निर्माण का अधिकार होता है भारतीय संविधान में भी इस प्रकार की एक समवर्ती सूची समाविष्ट है जिसमें कुल मिलाकर 47 विषय हैं।

Concurrent resolution
समवर्ती प्रस्ताव किसी विधानमंडल विशेषकर अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग परंतु एक समान पारित कोई प्रस्ताव जिस पर राष्ट्राध्यक्ष के हस्ताक्षर आवश्यक नहीं होते। प्रायः इस प्रकार के प्रस्ताव सदन की कार्यप्रणाली से संबंधित ही होते हैं।

Concurring opinion
सहमति किसी प्रकरण में न्यायालय के निर्णय से सहमत होते हुए किसी सदस्य न्यायाधीश द्वारा भिन्न कारण देते हुए अपना मत अलग से अभिलिखित करना।


logo