logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Doctor test
डॉक्टर परीक्षण: पेट्रोलियम में गंधक और उसके कुछ यौगिकों की उपस्थिति ज्ञात करने का एक परीक्षण। यदि गंधक उपस्थित हो तो पेट्रोलियम आसुतों में सोडियम प्लम्बाइट मिलाने से उसका रंग गहरा हो जाता है।

Doctor treatment
डॉक्टर उपचार: गैसोलीन की गंध का सुधारने के लिए उसका सोडियम प्लम्बाइट विलयन और सल्फर से उपचार।

Dodecyl benezene
डोडेसिल बेन्जीन: प्रोपिलीन टेट्रामर और बेन्जीन के ऐल्किलन द्वारा बनाया गया द्रव कर्दम। इसका उपयोग ऐल्किल ऐरिल सल्फोनेट अपमार्जक के निर्माण में होता है।

Dog house
यंत्र कक्ष: प्रवेधन रिग पर या उसके पास बना एक छोटा कमरा जिसमें छोटे-छोटे आवश्यक उपकरण रखें जाते हैं।

Dog leg
डॉग लेग: कूप-छिद्र के मार्ग में तीखा मोड़।

Double solvent extraction
द्विविलायक निष्कर्षण: एक द्वि-विलायक प्रक्रम जिसमें किसी स्नेहक तेल स्टॉक या अवशेष या आसुत का एक साथ विऐस्फाल्टीकरण तथा विलायक उपचार किया जाता है। जैसे प्रोपेन-विऐस्थ फाल्टी- करण, इसमें दूसरा विलायक क्रेजिलिक अम्ल होता है।: देखिए-duo solvent extraction

Downcomer
अधोगामी पाइप: ट्रे-स्तंभ में द्रव को, एक ट्रे से उससे निचली ट्रे में लाने वाला पाइप।

Draw works
वेधन नियंत्रक हत्था: वेधन-पाइप, आवरक तथा नलिका के प्रहस्तन के लिए चर्खी।

Dressing
ड्रेसिंग: उपस्कर घटकों में धार देना, मरम्मत करना या उन्हें बदलना जिससे उपस्कर पुनः सुचारू रूप से कार्य कर सके।

Drift
अपवाह: जल शीतलक टावर से रेचन वायु द्वारा जल की हानि। शीतलक का जल, बूंदों के रूप में रेचन वायु द्वारा बाहर निकल जाता है जिससे जल की मात्रा में कमी हो जाती है।


logo