तुलनात्मक पद्धति राजनीतिशास्त्र के अध्ययन की वह पद्धति जिसमें किसी समस्या विशेष से संबंधित समस्त परिवेश एवं ज्ञातव्य तथ्यों को संकलित कर उनके विश्लेषण द्वारा किसी सामान्य निष्कर्ष पर पहुँचने का प्रयास किया जाता है। वर्तमान काल में संविधानों और राजनीतिक व्यवस्थाओं का संस्थात्मक अध्ययन न करके उनके समस्त परिवेश के संदर्भ में उनका विश्लेषण करने की प्रवृत्ति पाई जाती है। इस प्रकार के विश्लेषण को तुलनात्मक पद्धति कहते हैं।
Comparative politics
तुलनात्मक राजनीति राजनीति विज्ञान में, अध्ययन का एक नवीन उपागम जिसके अंतर्गत राजनीति संस्थाओं का अध्ययन न करके उनमें व्याप्त अनौपचारिक प्रक्रियाओं, अंतःसंबंधों एवं भूमिकाओं का तुलनात्मक पद्धति से अध्ययन किया जाता है।
Compensation
मुआवज़ा, क्षतिपूर्ति राज्य द्वारा सार्वजनिक उद्देश्य के लिए वैयक्तिक संपत्ति का अधिग्रहण करने पर उस संपत्ति के मालिक को संपत्ति के साधारणतः बाजार मूल्य के बराबर दी जानेवाली राशि। यह नकद न दी जाकर बंधपत्र या किसी अन्य रूप में भी दी जा सकती है।
Composite state
सम्मिश्र राज्य विभिन्न राज्यों द्वारा संगठित एवं निर्मित एक संयुक्त, संयोजित या समिष्टक राज्य। दो या तीन पड़ौसी राज्यों द्वारा किसी सामान्य शत्रुराज्य का मुकाबला एवं विरोध करने, अपने हितों की रक्षा करने तथा विभिन्न लाभों और सुविधाओं की प्राप्ति के लिए निर्मित एक नई राजनीतिक इकाई। इसके चार स्वरूप पाए जाते हैं : (1) संघात्मक संघ: (2) वास्तविक संघ: (3) वैयक्तिक संघ: तथा (4) परिसंघ। उपर्युक्त (1) और (2) में संघ के घटकों का कोई अंतर्राष्ट्रीय अस्तित्व नहीं रह जाता और अंतर्राष्ट्रीय प्रयोजनों के लिए संघ एक इकाई माना जाता है। इसके विपरीत (3) और (4) की स्थितियों में संघ के घटकों का अंतर्राष्ट्रीय अस्तित्व बना रहता है।
Compromis d' arbitrage
विवाचन समझौता किसी पंच या सरपंच की सहायता से अपने विवाद को निपटाने के लिए किन्हीं दो या अधिक राज्यों के बीच किया गया वह समझौता जिसके आधार पर पंच या सरपंच की नियुक्ति की जाती है और विवाद का निपटारा किया जाता है।
Comptroller and Auditor General
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक किसी राज्य का वह अधिकारी जिसका मुख्य कार्य यह देखना है कि संसद की स्वीकृति के बिना अवैध रूप से कोई धनराशि व्यय न की जाए। इसका दूसरा प्रमुख कार्य वार्षिक सार्वजनिक आय-व्यय के लेखाओं का परीक्षण कर संसद को प्रतिवेदन देना है। लोकतंत्रीय शासन में इसे लोक-वित्त का सजग प्रहरी माना जाता है।
Compulsive measures
बाध्यकारी उपाय अंतर्राष्ट्रीय विधि के प्रसंग में इसका अर्थ अंतर्राज्यीय विवादों के समाधान के लिए अपनाए गए ऐसे उपायों से है जिनमें बलप्रयोग या बलप्रयोग की धमकी दी गई हो। उदाहरणार्थ प्रतिकर्म प्रतिशोध हस्तक्षेप शांतिकालीन नाकाबंदी आदि। संयक्त राष्ट्र के घोषणापत्र में भी ऐसे उपायों का उल्लेख है जिनका प्रयोग शांतिपूर्ण उपायों के असफल होने पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा किया जा सकता है और जिनमें आर्थिक प्रतिबंध, सैनिक बलप्रयोग आदि शामिल है।
Compulsory adjudication
अनिवार्य अधिनिर्णय राज्यों, व्यक्तियों अथवा निकायों के मध्य पारस्परिक समझौतों अथवा संविदाओं अथवा क़ानून के अंतर्गत आपसी विवादों को अनिवार्यतः न्यायालयों या विशेष रूप से गठित न्यायाधिकरणों के अधिनिर्णय के लिए सौपे जाने की व्यवस्था।
Compulsory jurisdiction
अनिवार्य अधिकार क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के विधान के अंतर्गत सदस्य राज्य अपने निर्दिष्ट विवादों को सुलझाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का क्षेत्राधिकार स्वीकार करने की घोषणा कर सकते हैं। प्रायः राज्यों ने पारस्परिकता के आधार पर ऐसा किया है। ऐसा करने पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का क्षेत्राधिकार उनके लिए अनिवार्य हो जाता है।
Compulsory voting
अनिवार्य मतदान किसी राज्य के नागरिकों द्वारा विधायी निकायों के सदस्यों का निर्वाचन करने के लिए मतदान का अनिवार्य कर दिया जाना। आस्ट्रेलिया तथा बेल्जियम जैसे राज्यों में प्रत्येक नागरिक द्वारा मतदान एक विधिक कर्तव्य माना जाता है जिसका अनुपालन न किए जाने पर उसे दंडित किया जा सकता है।