logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Distillate fuel oils
आसुत ईंधन तेल: अपरिष्कृत पेट्रोलियम से आसवन द्वारा प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से बने ईंधन तेल।

Distillation curve
आसवन वक्र: आसुत उत्पाद की प्रतिशत मात्रा और ताप के मध्य संबंध दर्शाने वाला वक्र। विभिन्न तापों पर आसुत की संचयी प्रतिशत मात्रा और ताप का ज्यामितीय निरुपण।

Distillation loss
आसवन ह्रास: मानक आसवन में मूल प्रविष्ट द्रव की मात्रा तथा संघनित पदार्थ और अवशोष की मात्रा के योग में अंतर।

Distillate range
आसवन परास: प्रत्येक शुद्ध पदार्थ का नियत दाब पर एक निश्चित क्वथनांक होता है। घटकों का मिश्रण एक ताप परास में उबलता है। वाष्पन, निम्नतर सीमा से प्रारंभ होकर परास की उच्चतर सीमा पर समाप्त होता है।

Distribution loss
वितरण हानि: वितरण के दौरान उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने में गैस की मात्रा जो पाइप के रिसाव या स्रवण से नष्ट हो जाती है।

Distribution mains
वितरण पाइप: फुटकर सेवा-क्षेत्र में गैस के परिवहन या वितरण के लिए प्रयुक्त पाइप।

Distribution system
वितरण तंत्र: स्थानीय संभरण से उपभोक्ताओं तक गैस के संभरण तथा नियंत्रण के लिए प्रयुक्त पाइप, सेवायें तथा उपस्कर।

Disulphide oils
डाइसल्फाइड तेल: एक तैलीय स्तर के रूप में निकाले गए मर्केप्टन के आक्सीकरण से प्राप्त तेल।

Doctor solution
डॉक्टर विलयन: लेड ऑक्साइड तथा सोडियम हाइड्रॉक्साइड से बनाया गया विलयन, जो हल्के पेट्रोलियम आसुतों से मर्केप्टन तथा कुछ विशिष्ट सल्फर यौगिकों के परिष्करण में प्रयुक्त होता है।

Doctor sweetening
डॉक्टर मधुरण: गैसोलीन विलायक तथा कैरोसीन के मधुरण के लिए एक परिष्करण प्रक्रम, जो, क्षारीय सोडियम प्लम्बाइट तथा सल्फर के प्रयोग से मर्केप्टन को डाइसल्फाइड में बदल देता है।


logo