तरंग चक्रवात
किसी वाताग्र के तरंग या निकुंच में बनने वाली गर्त।
Wave hole
तरंग छिद्र
किसी पर्वत - द्रोणी या प्रतिपवन - तरंग में वायु के अवरोहण और मेघ के वाष्पन के कारक मेघ की परत में बना छेद।
Wave period
तरंग आवर्त काल
एक के बाद एक तरंग - शिखरों के किसी निश्चित बिंदु से होकर गुजरने का समय।
Wave refraction
तरंग - अपवर्तन
तरंगों का दिशा परिवर्तन जब इसका एक भाग छिछले पानी में पहुंचते हुए धीमा हो जाता है जबकि इसका दूसरा भाग गहरे पानी में अधिक गति से बढ़ता है।
Wave trough
तरंग गर्त
एक के बाद एक आने वाली दो तरंगों के शिखरों के बीच का सबसे निचला भाग।
Wave velocity
तरंग वेग
तरंग की आगे बढ़ने की चाल या गति। यह तरंग दैर्ध्य को तरंग - काल से विभाजित करके प्राप्त किया जा सकता है।
Weather map
मौसम मानचित्र
किसी प्रदेश के निर्दिष्ट समय के दौरान प्रमुख मौसम तत्वों, जैसे - ताप, दाब, पवन - दिशा एवं गति, वायु - संहतियां, वाताग्र आदि को प्रदर्शित करने वाला मानचित्र।
Weathering
अपक्षय, अपक्षयण
शैल का स्वस्थाने विघटन एवं क्षय, जिसके कारण अपरद के प्रावार की रचना हो जाती है।
Weed
अपतृण, खरपतवार
भूमि में अनचाहे तथा अनावश्यक रूप से उगने वाले पौधे, जो फसल के लिये हानिकारक होते हैं।
Weed dwelling fauna
अपतृण - वासी प्राणिजात
जलीय अपतृणों में पाए जाने वाले प्राणी जैसे चक्रधर चपटे कृमि, हाइड्रा, जल बरूथी और कीटों के लारवे आदि।