प्रभाग प्लिकेटीज का उप प्रभाग जिसमें वे परागाणु सम्मिलित हैं जिनमें तीन कॉल्पस होते हैं।
Tricolpites
ट्राइकॉल्पिटीज़
संवहनी पादपों के ऐंजिओस्पर्मोप्सिडा वर्ग का एक अनंतिम वंश। क्रिटेशस युग के इन परागकणों में तीन कॉल्पस होते हैं। दूसरी वर्गीकरण पद्धति के अनुसार इसे प्रभाग प्लिकेटिज के उप प्रभाग ट्राइकॉल्पटीज का एक वंश माना जाता है।
Tricolpodiporate
द्विरंध-त्रिकॉल्पसी
(पराग) जिसमें दो रंध्रों वाले तीन कॉल्पस हों।
Tricolporate
रंध्रिल त्रिकॉल्पसी
(पराग) जिसमें रंध्रों वाले तीन काल्पस हों।
Tricolporates
त्रिरंध्र कॉल्पसी
परागाणु प्रभाग जिसमें वे पराग सम्मिलित हैं जिनमें तीन रंध्र तथा तीन कॉल्पस हों।
Trifoliati
ट्राइफोलियाटी
प्रभाग ट्राइलाइटीज ऐजोनेलीज का अधो प्रभाग जिसमें वे पराग सम्मिलित हैं जिनमें ट्राइफोलियम (त्रिपर्णक) होता है।
Turifolium
त्रिपर्णक, ट्राड्रफोलियम
त्रिअर चिह्न के साथ ऊँचे ओष्ठ (लैब्रा) होने के कारण तीन पप्तियों का सा आभास।
Trigonocarpus
ट्राइगोनोकार्पस
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के टेरिडोस्पर्मेलीज गण का एक अनंतिम वंश। कार्बनी युग के इन बीजों में कवच लम्बाईवार तीन समान पाटों में विभाजित रहता है, बीजाण्ड द्वार लम्बा होता है तथा दुहरा संवहन-तंत्र होता है।
Trigonomyelon
ट्राइगोनोमाएलॉन
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग का एक अनंतिम वंश। पर्मियन युग के इन काष्ठों में मज्जा में तीन या अधिक पालियाँ होती हैं।
Triletes
ट्राइलिटीज़
परागाणु प्रभाग जिसमें वे परागाणु सम्मिलित हैं जिनमें त्रिअर चिह्न होता है।