logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Metaphase
मध्यावस्था
कोशिका विभाजन का वह चरण जिसके दौरान गुणसूत्र तर्कुतंतुओं से संलग्न होते हैं तथा कोशिका के मध्यवर्ती समतल में विन्यसित हो जाते हैं।

Metaxylem
आदिदारू (प्रोटोजाइलम) के बाद बना हुआ दारू, जिसकी कोशिकाएं अपेक्षाकृत बड़ी होती हैं।

Microbe
रोगाणु, माइक्रोब
अतिसूक्ष्म जीव, सामान्यतः रोगकारी।

Micro Biology
सूक्ष्मजैवकी, सूक्ष्मजीवविज्ञान
जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें सैवाल, जीवाणु, विषाणु, आदि ऐसे जीवों का अध्ययन किया जाता है जो केवल सूक्ष्मदर्शी द्वारा ही देखे जा सकते हैं।

Microbodies
सूक्ष्मकाय
एक झिल्ली से परिबद्ध अस्तित्व जिनमें कैटीलेज क्रिया होती हैं और जो सूत्रकणिका तथा हरितलवकों (क्लोरोप्लास्ट) से निकटतया संबद्ध होते हैं।

Micro Gamete
लघुयुग्मक
संयुग्मन करने वाले युग्मकों के जोड़े में अपेक्षाकृत छोटा चलयुग्मक जिसे प्रायः नर युग्मक समझा जाता हैं।

Micromere
लघुखंड, माइक्रोमियर
विषम कोशिका - विभाजन से उत्पन्न दो कोशिकाओं में से छोटी कोशिका।

Micro Organism
सूक्ष्मजीव
आकार में अति सूक्ष्म, केवल सूक्ष्मदर्शी (माइक्रोस्कोप) की सहायता से ही देखा जा सकने वाला सामान्यतः एक-कोशिकीय जीव एक-कोशिकीय जीव। जैसे - बैक्टीरिया।

Micropyle
बीजांडद्वार
बीजांड का छिद्र जिसमें से होकर पराग नलिका भ्रूणकोष (ऐम्ब्रियोसैक) में प्रवेश करती हैं। इसका अवशिष्ट कभी-कभी बीज में भी दिखाई देता है।

Microscope
सूक्ष्मदर्शी
एक यंत्र जिसकी सहायता से सूक्ष्म जीव, सूक्ष्म पदार्थ आदि देखे जा सकता हैं।


logo