logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Liverwort
लिवरवर्ट
हिपेटिसी वर्ग के पौधों के लिए प्रयुक्त सम्बोधन।

Living Fossil
चेतन जीवाश्म
ऐसे जीवधारी जो प्रारम्भिक काल से अव तक अपरिवर्तित ही चले आ रहे हैं और जिनके निकट संबंधी विलुप्त हो गए हैं।

Locule
लोक्यूल, फल-कोष्ठक
अंडाशय का कोष्ठ जिसमें बीजांड होते हैं।

Loculicidal Dehiscence
कोष्ठविदारक स्फुटन
फल का स्फुटन जिसमें फल कोष्ठक के पृष्ठीय सीवन से फटता हैं।

Lodicule
लोडिक्यूल
घास के पुष्प में पुंकेसर के नीचे छोटा झिल्ली सा शल्क।

Lomentum
लोमेंटम
एक प्रकार का अस्फुटनशील फली (लैग्युम) जिसमें दो बीजों के बीच के स्थान पर संकुचन हो जाता हैं जहां पर से परिपक्वावस्था पर से परिपक्वावस्था पर फल के एक बीजीय अस्फुटनशील टुकड़े अलग हो जाते हैं। जैसे - टैमेरेन्डस।

Longitudinal Section (vertical Section)
अनुदैर्ध्य काट
शाखा, तने या किसी अंग का अक्ष से समानांतर अर्थात लंबाईबार काट।

Lower Cryptogam
निम्न क्रिप्टोगम
क्रिप्टोगम समुदाय के निम्न श्रेणी के पादप। इनका कायिक शरीर थैलस होता हैं, अर्थात ऐसी संरचना जिसमें पत्तियां, तना तथा जड़ पहचाने न जा सके। ये पादप थैलोफाइटा समुदाय में रखे जाते हैं, जैसे-शैवाल, कवक।

Lucerne
रिजका, लूसर्न
लेग्युमिनोसी कुल (पैपिलिओनेटी उपकुल) के मैडिकागो मैडिकागो सैटाइवा का सामान्य नाम। यह चारे के लिए उगाया जाता हैं।

Lycopodium
लाइकोपोडियम
टेरीडोफाइटा के लाइकोपोडिएसी कुल का एक वृहत वंश। ये पादप खड़े या विसर्पी होते हैं। इनकी पत्तियां सहाहरित, एकशिरावाली और चार या अधिक के सर्फिल क्रम में तने पर लगी होती हैं। तने व जड़ में शाखा विन्यास समद्विभाजी (डाइकोटोमस) होता है।


logo