logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of International Law (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

International Rfuge Organisation
अंतर्राष्ट्रीय शरणार्थी संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशिष्ट एजेंसी जो शरणार्थियों व विस्थापितों की देखरेख और सुरक्षा का कार्य करती है । इस संगठन का अधिकार - पत्र 15 दिसंबर, 1946 को तायार किया गया था तथा ग्रह एजेंसी औपचारिक रूप से 7 अप्रैल, 1948 को स्थापित की गी जब 27 राष्ट्रों ने अधिकार - पत्र को अनुसमर्थित कर दिया । अब इस संस्था का स्थान संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्च आयोग () ने ले लिया है ।

international rivers
अंतर्राष्ट्रीय नदियाँ दो या दो से अधिक राज्यों से होकर बहने वाली नदी जिसमें -(1) प्रत्येक राज्य को अपने देश में से होकर बहने वाले भाग पर पूरा अधिकार रहता ह तथा (2) जिसमें नौ परिवहन को सभी संबंधित राज्यों को हितों को ध्यान में रखते हे सामान्य संधि द्वारा नियमित करना आवश्यक होता है । ऐसी नदियों के नियमन के लिए कुछ अंतर्राष्ट्रीय अभिसमय समय - समय पर ग्रहण किया गए हैं । इनमें सन् 1921 का बारसीलोना अभिसमय विशेष रूप से उल्लखनीय है । इसे अंतर्राष्ट्रीय नौगम्य जलमार्ग संबंधी अधिनियम कहते हैं । इसके अतिरिक्त एक अन्य अभिसमय पर हस्ताक्षर हुए जिसके अंतर्गत व्याक्तियों और वस्तुओं को रेल अथवा जलमार्ग से किसी राज्य से होकर आवागमन की स्वतंत्रता का पारवधान किया गया था । अंतर्राष्ट्रीय नदियों के कूछ उदाहरण राइन, डैन्यूब, गंगा, झेलम, रावी आदि हैं ।

international sea - bed area
अंतर्राष्ट्रीय समुद्र तल क्षेत्र तृतीय समुद्र विधि अभिसमय के अनुसार एक नए समुद्री क्षेत्र का निरूपण काय गया है जिसे अंतर्राष्ट्रीय समुद्र तल क्षेत्र कहते हैं । यह क्षेत्र समुद्र तल का वह भाग है । जो तटवर्ती राज्यों के नियंत्रण अथवा क्षेत्राधिकार की समुद्रवर्ती सीमा से प्रारंभ होता है । इसका संबंध केवल समुद्र तल से है उसके ऊपरी जल से नहीं । अभिसमय के अनुच्छेद 136 के अनुसार यह घोषित किया गया है कि यह क्षेत्र और इसके संसाधन मानवता की सामान्यि धरोहर होंगे । इन पर किसी भी राज्य को अपनी संप्रभुता प्रस्थापित करने का अधिकार नीहं होगा । इस क्षेत्र के संसाधनों में पूरी मानव जाति का अधिकार समझा जाएगा । इस क्षेत्र मे होने वाली संक्रियाओं का लक्ष्य पूरी मानव जाति को लाभान्वित करना होगा और केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए ही इस क्षेत्र का उपयोग किया जा सकेगा ।

international sea - bed authority
अंतर्रष्ट्रीय समुद्र तल प्राधिकरण अंतर्राष्ट्रीय समुद्र तल क्षेत्र के संसाधनों के दोहन और संरक्षण एवं विकास के लिए तृतीय समुद्र विधि अभिसमय द्वारा एक प्राधिकरण की स्थापना की गई है जिसे अंतर्राष्ट्रीय समुद्र तल प्राधिकरण कहते हैं । यह प्राधिकरण दो प्रकार से इस क्षेत्र के संसाधनों के अन्वेषण एवं दोहन का प्रबंध करता है (1) राज्यों को इस क्षेत्र मे संसाधनों के गवेषण और दोहन के लिए तल - खंड नियत करके और (2) प्रत्यक्ष रूप से इस क्षेत्र के संसाधनों का अन्वेषण और दोहन करके । इस कार्य के लिए प्राधिकरण का एक विशिष्ट अंग होगा जिसे इंटरप्राइज कहा जाता ह । वह प्राधिकरण की ओर से अंतर्राष्ट्रीय समुद्र तल के विभिन्न भागों के अन्वेषण एवं दोहन का कार्य करेगा ।अंतर्राष्ट्रीय समुद्र तल प्राधिकरण के सभा परिष्द तथा सचिवालय अंग होंगे । प्राधिकरण के सभी सदस्य सभा के सदस्य होंगे । परिषद् में 36 सदस्य होंगे और उनका निर्वाचन सभा के सदस्यों द्वारा किया जाएगा ।परिषद् प्राधिकरण की कार्यकारिणी अंग होगी । सचिवालय का प्रधान महासचिव होगा जिसका निर्वाचन चार वर्ष के लिए परिषद् के प्रस्ताव पर सभा द्वारा किया जाएगा ।

international straits
अंतर्राष्ट्रीय जलडमरूमध्य खुले समुद्र के दो भागों को मिलानेवाला प्राकृतिक जलमार्ग जिसके तटों पर एक से अधिक राज्य स्थित हों । यदि ऐसा जलडमरूमध्य किसी राज्य के भूभागीय समुद्र का भाग होता ह तो उसमें अन्य राज्यों को निर्दोष गमन का अधिकार प्राप्त होता है । इस प्रकार के जलडमरूमध्य का उदाहरण कोफ्र्यू चैनल है ।

International Telecommunication Union
अंतर्राष्ट्रीय दूर - संचार संघ सन् 1865 मे स्थापित अंतर्राष्ट्रीय तार संघ का अनुवर्ती संघ । सन् 1947 में अंतर्राष्ट्रीय दूर - संचार संघ, संयुक्त राष्ट्र संघ का एक विशिष्ट अभिकरण बना । यह संघ रेडियो, तार, टेलीफोन, टेलीविज़न आदि के प्रसारण में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग व समन्वय स्थापित करता है । यह नियमित रूप से अंतर्राष्ट्रीय दूर - संचार की तकनीकों से संबंधित संकेत वर्णों, आवृत्ति सूची व अन्य आँकड़े भी प्रकाशित करता है ।

international treaty
अंतर्राष्ट्रीय संधि दो या अधिक राज्यों के मध्य लिखित रूप से किया गया संविदात्मक समझौता जिसके द्वारा हस्ताक्षरकर्ता राज्यों के अधिकार और कर्तव्य निर्धारित होते हैं । प्रायः हस्ताक्षर कर्ता राज्यों के लिए यह व्यवस्था कानूनी रूप से बाध्यकारी होती है । संधियों का वर्गीकरण (1) द्विपक्षीय - बहुपक्षीय (2) विधिनिर्मात्री - संधि और संधि - अनुबंध के रूप में किया जाता है । वियना कन्वेंशन, 1969 क अनुसार संधि का लिखित रूप मे होना अनिवार्य है किंतु प्रथागत राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत अलिखित समझौते भी लिखित संधियों के समान बाध्यकारी माने जाते ह । वर्तमान काल मे संधियाँ न केवल राज्यं के बीच बल्कि राज्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों तता एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन और दूसरे अंतर्राष्ट्रीय संगठन के बीच भी होती ह । संधियों के लागू ह ने के लिए उन पर केवल हस्ताक्षर होना ही पर्याप्त नही है बल्कि हस्ताक्षर के उपरांत उनकी विधिवत् संपुष्टि भी आवश्यक है । अंतर्राष्ट्रीय विधि में संधि के अनेक पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग किया जाता है जिनमें से कुछ प्रमुख पद हैं - अभिसमय, प्रोटोकोल, घोषणापत्र, प्रसंविदा, समझौता आदि ।

international tribunal
अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण से आशय ऐसे न्यायिक निकाय से है जो दो या अधिक राज्यों के बीच कोई विवाद उत्पन्न होने पर उनके द्वारा पारस्परिक सम्मति से गठित किया जात है और इसके सदस्य भी उनके द्वारा ही मनोनीत किए जाते हैं । कछ दशाओं में न्यायाधिकरण द्वारा लागू किए जाने वाले नियमों को भी इन राज्यों द्वारा निर्धारित किया जा सकता है । बहुधा पंच निर्णय अथवा विवाचन के लिए ऐसे न्यायाधिकरणों का गठन काय जाता है ।

international waterways
अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग ऐसे जलमार्ग जो एक से अधझिक राज्यों से होकर बहते हैं, जैसे नदियाँ, नहरें जलडमरूमध्य आदि । इनकी वैधिक व्यवस्था अलग - अलग है । अंतर्राष्ट्रीय नदियों औरजलडमरूमध्यों की व्यवस्था का निरूपण 10 दिसंबर, 1982 के समुद्र विधि विषयक संयुक्त राष्ट्र संघ अभिसमय में मिलता है । अंतर्राष्ट्रीय नहरों की वैधिक व्यवस्था अलग -अलग अंतर्राष्ट्रीय अनुबंधों अथवा समझौतों के अंतर्गत हुई है जैसे, स्वेज़ नहर की वैधिक व्यवस्था सन् 1888 के कान्स्टेंटीनोपिल अभिसमय द्वारा निश्चित की गई थी । इसी प्रकार पनामा नहर की वैधिक व्यवस्था सन् 1871 की वाशिगटन संधि द्वारा निर्धारित की गी थी ।

Interpol
अंतर्राष्ट्रीय पुलिस, इंटरपोल वह सरकारी अंतर्राष्ट्रीय अभिकरण जो सदस्य राज्यों के बीच अंतर्राष्ट्रीय अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई करता है ।


logo