logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Indigenous
देशिज, देशी
विशेष-क्षेत्रीय; किसी प्रदेश में प्राकृतिक रुप से मिलने वाले पादप या प्राणी।

Indirect end labelling
अप्रत्यक्ष अंत्य लेबलन
डी.एन.ए. के एक विशिष्ट स्थान पर काट देकर और काट के एक तरफ संलग्न अनुक्रम वाले सभी टुकड़ों को पृथक् कर डी.एन.ए. संगठन के जांच की तकनीकी।

Individual variation
व्याष्टिगत विभिन्नता
किसी समष्टि के व्यष्टियों में पाई जाने वाली विभिन्नता।

Induced enzyme
प्रेरित प्रकिण्व
दे. adaptive enzyme

Induced mutation
प्रेरित उत्परिवर्तन
सहज रुप से प्रकृति में होने वाले उत्परिवर्तनों के विपरीत, उत्परिवर्तनजन के प्रभाव से होने वाले उत्परिवर्तन।

Inducer (gene inducer)
प्रेरक (जीन प्ररक)
नियामक प्रोटीन से आबंदन कर जीन अभिव्यक्ति को बढ़ाने वाला (अणु)

Infection
संक्रमण
पोषी में किसी परजीवी की स्थापना।

Infective larva
संक्रामक डिंभक (लार्वा)
परजीवी के जीवन-चक्र की वह अवस्था, जब वह परपोषी के ऊतक के अंदर जाकर उसे संक्रामित करने में सक्षम होता है।

Infestation
ग्रसन किसी पीड़क द्वारा दूसर जीव को क्षति पहूँचाना।

Inflammation
शोथ ऊतक-क्षति के बाद होने वाले कोशिकीय और रक्तवाहिनीय परिवर्तन। शोथ के लक्षण हैं - उस स्थान का गर्म होना, लाल हो जाना, पीड़ा और सूजन।


logo