logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Gonidium
गोनिडियम
1. युग्मकोद्बिद (गैमिटोफाइट) में उत्पन्न होने वाली विशेष अलैगिक कोशिका।
2. लाइकेन के थैलस की हरी शैवाल कोशिका।

Gossypium Herbaceum
गैसिपियम हर्बेसियम
गैसिपियम की एक जाति जिसका सामान्य नाम कपास है।

Gram
चना
लेग्यूमिनोसी कुल (पैपिलि ओनेटी उपकुल) के पादप साइसर एसिटिनम का सामान्य नाम।

Grana
ग्रेना
हरितलवक की आन्तरिक झिल्ली से बनी व्यवस्था जहाँ प्रकाश संश्लेषण की अप्रकाशिक अभिक्रिया घटित होती है।

Gravitational Water
गुरूत्वीय जल
सेचन के उपरांत गुरूत्वाकर्षण के प्रभाव से नीचे बह जाने वाला पानी।

Green Algae
हरित शैवाल
एक विशाल शैवाल वर्ग, जिसमें हरा वर्णक पर्णहरित (क्लोरोफिल) होता है, जो इनको हरी आभा देता है। उदारहण - वोल्वॉक्स, स्पाइरोगाइरा, थूलोथ्रिक्स।

Green Gram
मूँग
लेग्यूमिनोसी कुल (पैपिलिओनेटी उपकुल) के विग्ना रेडिएटा पादप का सामान्य नाम।

Greeen House
पौधाघर, ग्रीनहाउस
एक ऐसा कक्ष, जिसमें तरूण, अथवा बेमौसमी पौधे नियंत्रणीय स्थितियों में उगाए जाते हैं।

Groundnut
मूंगफली
लेग्यूमिनोसी कुल (पैपिलिओनटी उपकुल) के पौधे एरैकिस हाइपोजिआ का सामान्य नाम। इसके फल भूमि के अंदर पाए जाते हैं।

Ground Tissue
भरण ऊतक
संवहन - पूल, बाह्य त्वचा आदि के अतिरिक्त अन्य ऊतका।


logo