logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Carrier
वाहक
1. ऐसा विषमयुग्मज जिसमें एक जीन अप्रभावी तथा दूसरा प्रभावी होता है जिसके कारण व्यष्टि में अप्रभावी जीन के लक्षण प्रकट नहीं हो पाते।
2. किसी तत्व का स्थायी अरेडियोसक्रिय समस्थानिक जिसे रासायनिक संक्रियाओं में उस तत्व की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराने के उद्धेश्य से उसके कम मात्रा वाले रिडियोसक्रिय समस्थानिक के साथा मिलाया जाता है।
3.प्रतिरक्षाजनी अणु जिसके साथ कोई हेप्टेन युग्मित किया जाए। 4. किसी प्रतिदीप्त प्रोटीन निर्मिति का आयतन बढ़ाने हेतु प्रयुक्त प्रतिदीप्त अणु। 5. व्यष्टि जिसमें रोगाणु विशेष आश्रय ग्रहण करे किंतु रोग के नैदानिक लक्षण न प्रकट हों

Catabolism(katabolism)
अपचय, केटाबोलिज्म
जीवों में कोशिकाओं के भीतर होने वाली रासायनिक परिवर्तनों की प्रक्रिया, जिसमें जटिल पदार्थ सरल पदार्थों में अपघटित होते या टूटते हैं और ऊर्जा निकलती है।

Catadromous
अधोगामी, समुद्राभिगामी
ऐसी मछलियों के लिए प्रयुक्त जो वंशवृद्धि या जनन क्रियाएं पूरी करने के लिए नदियों से समुद्र में जाती हैं। विप. Anadromous समुद्रपगामी।

Catalyst
उत्प्रेरक
वह पदार्थ जो रासायनिक अभिक्रिया को तेज तो कर देता है लेकिन स्वयं आकार एवं मात्रा में नहीं बदलता।

Category
संवर्ग (वर्गिकी)
पदानुक्रमी वर्गीकरण में किसी स्तर पर एक निश्चित कोटि जो उदाहरण के लिए वर्ग, कुल, वंश आदि को दर्शाता है।

Caterpillar
इल्ली, केटरपिलर
तितली, शलभ आदि कीटों का कृमि-जैसा मुलायम डिंभक जिसके वक्ष में तीन जोड़ी संधित टांगें और उदर में कई चलन-प्रपाद (प्रोलेग) होते हैं।

Cat-fishes
अशल्क मीन, शिंगटी
शल्कहीन मछलियों का समूह, जिनमें मुंह के आस-पास बिल्ली की मूछों की तरह स्पर्शवर्ध (बार्बेल) निकले होते हैं। इसीलिए इन प्राणियों को कैट-फिश कहते हैं।

Caudal
पुच्छीय
पूंछ से संबंधित।

Caudate larva
पुच्छीय डिंभक
वह कृमिरुप डिंभक जिसका पूंछ के समान उपांग भिन्न-भिन्न लंबाई का होता है। ऐसा डिंभक हाइमेनेप्टेरा गण के कुछ इकन्यूमोनिडी, बेकोनिडी और चेलसीडिडी में अधिकतर पाया जाता है।

Cell adhesion
कोशिका-आसंजन
किसी कोशिका और उसकी समापस्थ कोशिकाओं के बीच वह संपर्क जिसके कारण कोशिका समुच्चयन, कोशिका-गतिशीलता और अंतरकोशिकीय-संचार होता है। कोशिका-आसंजन की मात्रा में अत्यधिक विविधता पाई जाती है और पृष्ठ आवेश के परिमाण के साथ इसका संभवत: विपरीत संबंध होता है। अधिकांश ऊतकों में कोशिकाएँ अपेक्षाकृत घनिष्ठ संपर्क में होती हैं और यह आसंजन बंधकायों की मौजूदगी से और अधिक बढ़ जाता है।


logo