वाणिज्यिक ध्वज वह ध्वजा जिससे किसी राज्य के पोत के वाणिज्यिक अथवा व्यापारिक होने का बोध होता है। इस ध्वज को देखकर युद्धकाल में युद्धकारी राज्यों द्वारा व्यापारी पोतों तथा जंगी जहाजों में भेद किया जा सकता है।
Commercial mission
वाणिज्य-मिशन किसी राज्य का किसी अन्य राज्य में स्थित वाणिज्यिक अथवा व्यापारिक हितों की अभिवृद्धि करने वाला कार्यालय।
Commercial treaty
वाणिज्य-संधि वह संधि जिसके अंतर्गत किसी राज्य के नागरिक (अथवा कोई राज्य) किसी अन्य राज्य अथवा उसके नागरिकों के साथ व्यापार करते हैं या शुल्कों आदि में सुविधा प्राप्त करते हैं।
Commissar (=Commissary)
कामिसार, कामिसरी 1. सोवियत सरकार का अधिकारी। 2. सोवियत संघ में, एक प्रशासी विभागाध्यक्ष अथवा मंत्री। इस शब्द का प्रयोग उक्त अर्थ में सन् 1946 तक किया जाता था। 3. साम्यवादी देशों में, साम्यवादी दल का वह अधिकारी जो सैनिक प्रतिष्ठानों में दल की नीतियों तथा कार्यक्रमों के समुचित पालन का निरीक्षण करता है।
Commissariat
1. कामिसारियट, रसद विभाग 2. यंत्रालय 1. (अ) वह विभाग जिसके द्वारा सेनाओं तथा सैनिक चौकियों को भोजन व अन्य दैनिक आवश्यक वस्तुएँ पहुँचाई जाती हैं। (आ) इस प्रकार की सेना के प्रभारी अधिकारियों का निकाय। 2. सन् 1946 तक सोवियत संघ का एक सरकारी विभाग या मंत्रालय।
Commission
आयोग, कमीशन एक अथवा अनेक व्यक्तियों का वह निकाय जिसे कोई विशिष्ट कार्य सौंपा गया हो। इसकी स्थापना संविधान, विधान मंडल अथवा मुख्य कार्यकारी द्वारा कुछ विशिष्ट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए की जाती है। उदाहरणार्थ (1) संविधान के उपबंधों के अनुसार गठित वित्त आयोग, संघ लोक सेवा आयोग, निर्वाचन आयोग इत्यादि, (2) वे जो संसद अथवा राज्य विधान मंडलों की विधियों के फलस्वरूप निर्मित होते हैं जैसे, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, तथा (3) वे जो सरकार के कार्यकारी आदेश द्वारा नियुक्त किए जाते हैं जैसे, वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग।
Commissioner
आयुक्त, कमिश्नर 1. कुछ देशों में, विशेष कार्य के लिए नियुक्त आयोगों के सदस्य। 2. भारत के कुछ राज्यों में, कुछ जिलों को मिलाकर गठित एक प्रशासनिक इकाई (जिसे मंडल या कमिश्नरी कहते हैं) का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी। 3. सार्वजनिक सेवा विभाग या ब्यूरों का प्रधान अधिकारी जैसे श्रम आयुक्त, आयकर आयुक्त।
Commission of enquiry
जांच आयोग, जाँच कमीशन किसी विशेष समस्या की जाँच करने एवं प्रतिवेदन देने के लिए नियुक्त किए गए विधायी या प्रशासनिक अधिकारियों अथऴा गैर-सरकारी सदस्यों का मंडल।
Commission on Human Rights
मानव अधिकार आयोग, मानव अधिकार कमीशन (संयुक्त राष्ट्र) 1. सन् 1946 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा की आर्थिक व सामाजिक परिषद् द्वारा श्रीमती ई. रूजवेल्ट की अध्यक्षता में मानव अधिकारों के घोषणा पत्र का प्रारूप तैयार करने के लिए गठित आयोग। 2. सन् 1966 के मानव अधिकार प्रसंविदाओं के अंतर्गत स्थापित एक स्थायी आयोग।
Committee of Supply
विनियोग समिति विशेषकर ब्रिटेन में, वार्षिक राजकीय व्यय के अनुमानों पर विचार-विमर्श एवं स्वीकृति के लिए गठित पूरे सदन की समिति।