logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Dichloroethane
डाइक्लोरोएथेन: देखिए-ethylene dichloride

1,4-Dicyanobutane
1, 4-डाइसायनोब्यूटेन: देखिए-adiponitrile

Diesel engine road vehicle fuel
डीजन इंजन रोड व्हीकल ईंधन: देखिए-D.E.R.V. Fuel

Diesel fuel
डीज़ल ईंधन: डीजल और अन्य संपीडन प्रज्वलन इंजन में ईंधन के रूप में प्रयुक्त हाइड्रोकार्बन ईंधन। इस शब्द का प्रयोग उन तेलों के लिए किया जाता है जिन्हें मध्यम घूर्णी चाल वाली औद्योगिक और समुद्री मशीनों में इस्तेमाल किया जाता है।

Diesel fuels dope
डीजल ईंधन-डोप: एमाइल नाइट्रेट और एथिल नाइट्रेट जैसे पदार्थ जो डीजल ईधन के प्रज्वलन गुणधर्मों को सुधारने के लिए मिलाए जाते हैं।

Diesel knock
डीजल अपस्फोट: जब ज्वलन में अधिक देर होती है तो दहन कक्ष में कणित डीजल ईंधन अधिक मात्रा में एकत्र हो जाता है। यह मात्रा, दहन के समय अधिक दाब के कारण डीजल-अपस्फोट उत्पन्न करती है।

Diesel index
डीजलांक: एक आनुभविक संख्या जो डीजल ईंधन को ऐनिलीन-संख्या तथा ज्वलनशीलता के मध्य सहसंबंध प्रदर्शित करती है।: डीजलांक = ए.पी.आईन गुरुत्वXऐनिलीन बिन्दु: 1000

Diesel oil
डीजल तेल: डीजल इंजन में प्रयुक्त इंधन तेल जो सामान्यतः गैस-तेल अथवा गैस आधारित तेल होता है।

Diethylene glycol
डाइएथिलोन ग्लाइकॉल: ऐथिलीन ऑक्साइड के जल योजन अथवा एथिलीन ऑक्साइड की एथिलीन ग्लाइकोल के साथ सीधी अभिक्रिया से बना रंगहीन द्रव। इसका उपयोग नाइट्रोसेलुलोस, शेलॉक और सेलुनोस ऐसीटेट के विनायक के रूप में होता है।

1,3-Dimethyl benzene
1, 3-डाइमेथिल बेन्जीन: देखिए-meta-xylene


logo