पोपदूत, प्रणिधि
1. पोपदूत - ईसाई धर्म के प्रधान अर्था पोप का एक विशेष प्रतिनिधि जिसे राजदूत का समकक्ष माना जाता है और जो विशेष अवसरों पर पोप का प्रतिनिधित्व भी करता है ।
2. प्रणिधि - राजदूत, किसी राज्य का प्रतिनिधि ।
legation
1. दूत वर्ग
2. दूतावास
1. राजनयिक प्रतिनिधियों का वर्ग या समूह जिसका प्रमुख मंत्री होता है ।
2. किसी अन्य देश की राजधानी में नियुक्त राजनयिक मंत्री का कार्यालय एवं निवास स्थान ।
lend - lease agreement
उधार - पट्टा समझौता
मार्च 1941 में संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस ने एक कानून पारित किया जिसका नाम उधार - पट्टा कानून था । इसके अंतर्गत राष्ट्रपति को मित्र - राष्ट्रों के सहायतार्थ और उनके युद् - प्रयास संबंधी कोई भी सामान जैसे शस्त्र - अस्त्र, कच्चा माल, खाद्य पदार्थ, मशीनी यंत्र, सामरिक वस्तुएँ आदि बेचने, हस्तांतरित करने विनिमय करने, पट्टे पर देने, उधार देने अथवा अन्य किसी प्रकार से उसका निपटारा करने के लिए अधिकृत किया गया था ।
इस कानून का महत्व यह है कि संयुक्त राज्य अमेरिका का मित्र - राष्ट्रों के पक्ष में इस प्रकार का आचरण उसकी विशउदध तटस्थ स्थिति के अनुरूप नहीं था क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिक अभी तक युद्ध में सम्मिलित नहीं हुआ था । इसलिए इस कार्रवाई से संयुक्त राज्य अमेरिका की तटस्थता पर प्रशअन - चिह्न लग गया ।
letter of credence
प्रत्यय पत्र
दे. Credentials
letters of marque
अधिग्रहण अनुज्ञा - पत्र
1. किसी व्यक्ति को सरकार द्वारा दिया गया अनुज्ञा अथवा अधिकार - पत्र जिससे वह किसी विदेशी राज्य के प्रजाजनों अथवा उनकी संपत्ति को प्रतिशोध के रूप में हस्तगत कर सकता ह ।
2. किसी सरकार द्वारा किसी व्यक्ति को दिया गया अधिकार - पत्र जिसके आधार पर वह समुद्र में सशस्त्र पोत उतार सकता थाऔर उन्मुक्त विचरण करते हुए शत्रु -पोतों की लूट - पाट कर सकता था ।
इस प्रकार के अनुज्ञा - पत्रों का अब अंतर्राष्ट्रीय - विधि और व्यवहार में कोई स्थान नहीं रह ग या है और ये मात्र ऐतिहासिक संदर्भ बनकर रह गए हैं ।
lilliputian states (=mini stttes = micro states)
लघु राज्य
संसार के वे राज्य जो आकार, जनसंख्या एवं आर्थिक साधनों की दृष्टि से इतने छोटे हैं कि अपने अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वाह करने में बी सक्षम नहीं है । ऐसे राज्यों के उदाहरण हैं, लाइकेनसटाइन, सान मेरीनो, नौरो इत्यादि । इसमें नौरो का क्षेत्रफल केवल सवा आठ वर्यमील ही है ।
राज्यों की समानता के सिदधांत के आदार पर राष्ट्र संघ की महासभा में इन सबको अन्य राज्यों की भाँति एक - एक प्राप्त है । अतः महासभा के शक्ति संतुलन में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है । पश्चमी राष्ट्रों ने अनेक बार यह प्रस्ताव रखा है कि उन्हें महासभा में मताधिकार से वंचित कर दिया जाए और इन्हें सं. राष्ट्र क सह सदस्य माना जाए, परंतु यह प्रस्ताव स्वीकार नही हुआ ।
littoral state
समुद्रतटवर्ती राज्य
वह राज्य जिसका भूभागीय सीमा का कोई भाग समुद्र से लगा हुआ हो । हिंद महासागर के तट पर सबसे अधिक अर्थात् 44 राज्य स्थित हैं । समुद्र तट पर स्थित होने के कारण अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले समुद्र को नौपरिवहन के लिए सुरक्षित और सक्षम बनाए रखने और वहाँ की समुद्री जैविक संपदा का संरक्षण करने का इनका विशेष उत्तरदायित्व हो जाता है ।
local armistice
स्थानिक युद्धविराम समझौता
युद्धरत राज्यों के बीच वह समझौता जिसके अनुसार किसी क्षेत्र विशेष में किसी विशेष उद्देश्य से स्थानीय सैनिक अधिकारियों द्वारा अस्थायी तौर पर सैनिक कार्रवाई स्थगित कर दी जाती है ।
local treaty
स्थानिक संधि
वह संधि जिसका विषय कोई प्रदेशगत व्यवस्था करना होता है अर्थात् जिससे विदेशी राज्यों को कुछ प्रदेशगत सुविधाएँ दी जाती हैं । उदाहरणतः किसी राज्य के प्रदेश से दूसरे राज्य को पारगमन अधिकार देना, उसके जलक्षेत्र में नौपरिवहन अथवा मत्स्यहरण आदि का अधिकार प्रदान करना । बहुधा ऐसा समझा जाता है कि राज्य संप्रभुता मे परिवर्तन होने पर भी ये संधियाँ बनी रहती है ।
दे.dispositive treaty भी ।
locus standi
अधि स्थिति
यह एक विधिक पद है । इसका अर्थ है किसी मामले में न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने और अपना वाद प्रस्तुत करने का अधिकार अथवा न्यायालय में कोई कार्रवाई प्रारंभ करने का अधिकार ।
अंतर्राष्ट्रीय विधि के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय न्यायालयों में केवल राज्य ही कोई वाद प्रस्तुत कर सकते हैं । इन न्यायालयों के समक्ष व्यक्तियों द्वारा कोई वाद नहीं लाया जा सकता ।