उपनिवेश, कालोनी 1. (यूनानी इतिहास) प्रवासियों द्वारा स्थापित स्वतंत्र नगर। 2. (रोम का इतिहास) किसी विजित प्रदेश या भूभाग में स्थापित छावनी या सैनिक बस्ती जहाँ विजेता राष्ट्र के लोग आकर बस गए हों। 3. (ब्रिटेन का इतिहास) किसी स्वामीविहीन अथवा नवीन भूभाग या विजित प्रदेश में स्थापित बस्ती जिसके लोगों का अपनी मातृभूमि से संबंध बना रहे। 4. शुद्ध राजनीतिक संकल्पना के रूप में, वह भूभाग जिस पर किसी विदेशी राष्ट्र ने अपना राजनीतिक प्रभुत्व स्थापित कर लिया हो।
Colour bar
रंगभेद, वर्णभेद शरीर की त्वचा के रंग के आधार पर किसी जाति, समाज या राज्य द्वारा अधिकारों आदि के संबंध में किया जाने वाला भेदभाव। दे. Apartheid भी।
Coloured people
अश्वेत जन 1. अश्वेत जातियों के लोग विशेषकर नीग्रो या उनसे मिलते-जुलते लोग। 2. मिश्रित जाति के लोग जैसे, अफ्रीका में जहाँ कि श्वेत और नीग्रो (काले) लोगों के अतिरिक्त अन्य लोगों को यह संज्ञा दी जाती है।
Comecon
कॉमिकोन इसका पूरा नाम है-पारस्परिक आर्थिक सहायतार्थ परिषद् (काउंसिल फॉर मूचुअल इकनॉमिक असिस्टेंस)। इसकी स्थापना 25 जनवरी, 1949 को मास्को में हुई थी। इसके सदस्य सोवियत संघ एवं पूर्वी यूरोप के साम्यवादी राज्य थे। इसका उद्देश्य साम्यवादी देशों में पारस्परिक आर्थिक सहयोग एवं समन्वय स्थापित करना था।
Comintern
कॉमिन्टर्न `कम्यूंनिस्ट इंटरनेशनल` का संक्षिप्त रूप। इसकी स्थापना सन् 1919 में लेनिन आदि नेताओं द्वारा विश्व में मावर्सवाद के प्रसार के लिए की, गई थी। सन् 1920 से सन् 1943 तक की अवधि में इसका मुख्य प्रयोजन सोवियत नीतियों के लिए समर्थन प्राप्त करना था। किन्तु सन् 1943 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सोवियत संघ ने मित्र राष्ट्रों की यह आशंका दूर करने के लिए कि यह संगठन साम्यवादी दलों के माध्यम से उनके देशों में साम्यवादी गतिविधियों को प्रोत्साहन देता है, इसका विघटन कर दिया। इसे तृतीय इंटरनेशनल भी कहा जाता है।
Cominform
कॉमिन्फार्म `कम्यूनिस्ट इन्फार्मेशन ब्यूरो` का संक्षिप्त रूप। सन् 1947 सन् 1947 में इसकी स्थापना का उद्देश्य साम्यवादी दलों के अनुभवों का आदान-प्रदान तथा उनकी नीतियों में तालमेल स्थापित करना था। इसके सदस्य न केवल साम्यवादी राज्य थे बल्कि कई देशों के साम्यवादी दल भी थे। परन्तु 1956 में इसे भंग कर दिया गया
Comitia
कमिशिया प्राचीन रोम में साधारण जनता की वह सभा जिसमें प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाता था।
Command model
आदेशात्मक प्रतिमान किसी राजनीतिक व्यवस्था का वह प्रतिमान जिसमें जन-सहभागिता का पूर्ण अभाव रहता है तथा जिसमें शासन-संचालन शीर्षस्थ सत्ता के आदेश पर ही होता है।
Commercial attache
वाणिज्य सहचारी, वाणिज्य अताशे किसी राज्य की विदेशी सेवा का वह अधिकारी जो व्यापार-वाणिज्य आदि के लिए महत्वपूर्ण विदेशी नगरों में नियुक्त किया जाता है और राज्य के दूतावास से संबद्ध होता है।
Commercial domicile (=trade domicile)
वाणिज्यिक अधिवास किसी राज्य के नागरिकों द्वारा व्यापार इत्यादि के उद्देश्य से किसी अन्य राज्य में निवास अथवा वहाँ उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों का होना।