logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Decantation
निस्तारण: अन्य पदार्थों युक्त माध्यम से किसी द्रव को दूसरे पात्र में उडेलकर पृथक करने की क्रिया।

Decarbonising
विकार्बनन: किसी वस्तु या आधार पर जमे कार्बन को हटाने की क्रिया। यह क्रिया अधिकतर कार्बन को जलाकर की जाती है।

Decoking
विकोकन: उपकरण या यंत्र से पेट्रोलियम कोक को हटाना या साफ करना। साधारणतया इस कार्य के लिए पानी की तेज धार का प्रयोग किया जाता है।

Decolising
विवर्णन: द्रव पेट्रोलियम में निलंबित कोलॉइडी तथा विलेय अशुद्धियों को निस्यंदन, अधिशोषण, रासायनिक उपचार, आसवन तथा विरंजन आदि द्वारा दूर करना।

Decomposition
अपघटन: ताप, भौतिक परिस्थितियों के परिवर्तन या रसायनों के द्वारा किसी यौगिक को लघु रासायनिक रूपों में विघटित करना।

De-ethanisation
विएथेनन: आसवन प्रक्रम जिसमें प्रोपेन और भारी घटकों से ऐथेन और हल्के घटक पृथक किए जाते हैं।

Dehydration
निर्जलन: संचरण यंत्रों को संक्षारण से बचाने के लिए प्राकृत गैस को जल और जल बाष्प से मुक्त करना।

Dehydrogenation
विहाइड्रोजनन: किसी यौगिक से हाइड्रोजन को पृथक करना। उदाहरणार्थ ब्यूटेन तथा साइक्लोहेक्सेन के विहाड्रोजनन से क्रमशः ब्यूटलीन तथा बेन्जीन बनते हैं।

Demand (load)
प्रवाह दर: एक निर्दिष्ट समयान्तराल में गैस के प्रवाह की दर। यह घनफूट प्रतिघंटा या घनफुट प्रतिदिन में व्यक्त की जाती है।

Demathanisation
विमेथेनीकरण: आसवन प्रक्रम द्वारा भारी पदार्थों से मेथेन को पृथक करना।


logo