साइमोजीन: एक हल्का व्यावसायिक पेट्रोलियम उत्पाद जिसका गुरुत्व 100 से 110 डिग्री ए.पी.आई.और क्वथनांक 32˚Fहोता है। इसमें मुख्यतः ब्यूटेन होती है। यह स्थानिक निश्चेतक के रूप में तथा कुछ प्रशीतन मशीनों में प्रयोग किया जाता है।
Deactivation
निष्क्रियण: उत्प्रेरक के कणों की भौतिक संरचना बदलकर या कणों के संदूषण से उत्प्रेरक की क्रियाशीलता का क्षीण होना।
Dead oil
डेड आयल: कोलतार के आसवन से प्राप्त तेल जिसका घनत्व जल से अधिक होता है।
Dealkylation
विऐल्किलन: किसी यौगिक से ऐल्किल मूलक का निष्कासन।
Deasphalted oil
विऐस्फाल्टित तेल: ऐस्फाल्ट रहित तेल।
Deblooming
विब्लूमन: एक प्रक्रम, जिसमें तेल की प्रतिदीप्ति को समाप्त करने के लिए तेल को उथले कुंडों में वायुमंडलीय परिस्थितियों में धूप में रखा जाता है।
Deblooming agent
विब्लूमन कर्मक: प्रतिदीप्ति को समाप्त करने के लिए तेल में मिलाया जाने वाला कर्मक। उदाहरण-मोनोनाइट्रोनैफ्थेलीन।
Debutanisation
विब्यूटेनन: एक आसवन प्रक्रम जिसमें ब्यूटेन और हलके घटकों से भारी घटकों को पृथक किया जाता है।
Debutanised
विब्यूटेनित: ऐसी गैस धारा, जिसमें से ब्यूटेन तथा हलके घटक पृथक कर दिए गये हों।
Debtutanizer
विब्यूटेनित्र: एक प्रभाजक स्तंभ जिसमें से ब्यूटेन और हल्के घटक पृथक किए जाते हैं।