चक्र: प्रक्रमों की एक श्रृंखला, जो बार-बार दोहराई जाती है।
Cycle plant
चक्र संयंत्र: एक संयंत्र, जिसमें प्राकृत गैस से द्रव हाइड्रोकार्बन पृथक किया जाता है। तत्पश्चात् तैलाशय पर एक समान दाब रखने के लिए गैस को सतह पर पुनः छोड़ा जाता है।
Cycle stock
चक्र स्टॉक: प्रक्रम समाप्ति पर प्राप्त उत्पाद, जिसे पुनः तंत्र में प्रेषित किया जाता है।
Cycling
चक्रण: प्रक्रम-श्रृंखला की इस प्रकार व्यवस्था की प्रत्येक परिवर्तन एक समान तथा निर्धारित क्रम से दोहराया जाए। इसमें प्रवाहमय तथा प्रवाहहीन या दोनों प्रकार के प्रचालन, संयुक्त रूप से हो सकते हैं जिनमें एक ही भरण का बार बार प्रक्रमण या प्रत्येक बार नये भरण का प्रयोग किया जाता है।
Cyclisation
चक्रीकरण: विवृत-श्रृंखलित हाइड्रोकार्बनों का ऐलिसाइक्लिक यौगिकों में परिवर्तन।
Cyclone separator
चक्रवात पृथकित्र: एक शंक्वाकार पात्र, जिसमें स्पर्शरेखा की दिशा में गैसे के साथ ठोस सूक्ष्म कणों और बिंदुकाओं के लिए प्रवेश नली लगी होती है। साथ ही, इस पात्र के मध्य में गैस को वापस निकालने के लिए एक नली होती है। अपकेन्द्रीबल के द्वारा सूक्ष्म ठोस कण तथा द्रव, नीचे की ओर मध्य में स्थित निकास भाग में एकत्र हो जाते हैं तथा गैस ऊपर से बाहर निकल जाती है।
Cycloversion desulphurisation
चक्रांतरण विगंधकन: गैसोलीन, किरोसिन और अन्य हल्के प्रभाजों के विगंधकन के लिए एक स्थिरतली उत्प्रेरकी प्रक्रम, जो लगातार चलता है। विगंधकन के लिए भरण-स्टाक को बॉक्साइट के ऊपर वाष्प रूप में प्रवाहितकिया जाता है।
Cylinder adapter
सिलिंडर अनुकूलक: सिलिंडर की अन्तर्वस्तु के प्रयोग या भरण के लिए प्रयुक्त संधियों, नलिकाओं या जोड़ों की श्रृंखला।
Cylinder oil
सिलिंडर तेल: प्रत्यागामी भाप इंजनों के सिलिंडरों में आंतरिक स्नेहक के लिए प्रयोग किया जाने वाला तेल।
Cylinder stock
सिलिन्डर स्टॉक: 1. अपरिष्कृत तेल के हल्के भाग के वाष्पन के फलस्वरूप आसोत्र में बचा अवशिष्ट। इस अवशेष से विभिन्न वाष्प-सिलिंडर बनाए जाते हैं। इसे छानने और प्रक्रमित करने पर ब्राइट स्नेहक तेल प्राप्त होता है।: 2. वाष्प सिलिन्डरों के स्नेहन के लिए प्रयुक्त अपरिष्कृत अवशेष या उच्च श्यानता युक्त अपरिष्कृत आसुत।