घनफुट: 60˚F ताप तथा 30 इंच पारद और जल-वाष्प से संतृप्त गैस के बराबर दाब पर एक वर्गफुट आयतन में व्याप्त आवश्यक गैस की मात्रा।
Cup viscosimeter
कप श्यानतामापी: तेल की श्यानता मापने के लिए प्रयुक्त एक पात्र।
Cut
प्रभाज: तेल के पथक्करण-प्रक्रम में विभिन्न ताप परासों में प्राप्त घटक, प्रभाज कहलाते हैं।
Cut-back
कटबैक: भारी तेलों को हल्के तेलों को साथ मिलाकर वांछित विनिर्देश वाले भारी तेलों को प्राप्त करना।
Cutback asphalt
कटबैक ऐस्फाल्ट: हल्के वाष्पशील उत्पादों के संयोग से बना द्रव ऐस्फाल्ट।
Cutback bitumen
कटबैक बिटूमेन: वायुमंडलीय दाब पर श्वेत स्पिरिट, किरोसिन आदि किसी उपयुक्त तनुकारी को मिलाने से प्राप्त तरलित बिटूमेन।
Cut oil
प्रभाज तेल: एक तेल जो वायु की उपस्थिति में जल द्वारा आंशिक रूप से पायसीकृत किया जाता है।
Cut point
प्रभाज बिन्दु: अपरिष्कृत तेल के प्रभाजों के मध्य का क्वथन ताप प्रभाज।
Cutting oils
कर्तन तेल : एक स्नेहक या शीतलन माध्यम जो धातु कर्तन यंत्रों की, क्षरण और उल्पन्न ऊष्मा से रक्षा करता है। ये तेल जल-विलेय अथवा जल-अविलेय हो सकते हैं। सामान्यतया खनिज तेलों में सुअर वसा या उच्च दाब कर्भक मिलाकर उन्हें जल-अविलेय बनाया जाता है। जब खनिज तेलों में सल्फोनेट उत्पाद तथा अन्य पायसीकारक मिलाये जाते हैं तो जल-विलेय कर्तन तेल प्राप्त होते हैं।
Cuttings
कटान: प्रवेधन में निकाली गई चट्टानों के टुकड़े तथा पत्थर।