logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cracking
भंजन: तेल या बड़े तथा भारी अणुओं को कम क्वथनांक वाले छोटे अणुओं में अपघटित करने का प्रक्रम। इसमें अधिक स्थायी पदार्थ, जैसे गैसोलीन आदि पृथक हो जाते हैं जबकि क्रियाशील पदार्थ, जैसे ओलीफिन, बहुलकन द्वारा कोलतार और कोक बनाते हैं।

Cracking coil
भंजन कुंडली: भारी पेट्रोलियम उत्पादों के भंजन के लिए प्रयुक्त परिष्करण उपस्कर का एक भाग। इसमें कुंडली के आकार का पाइप एक भट्टी से गुजरता है।

Cracking plant
भंजन संयंत्र: भंजित गैसोलिन के उत्पादन में, पेट्रोलियम तेलों के भंजन के लिए प्रयुक्त एक संयंत्र।

Cracking still
भंजन आसोत्र: भारी तेल या इसी प्रकार के प्रभाजों के तापीय रूपांतरण के लिए एक संयुक्त उपस्कर जिसमें भट्टी, अभिक्रिया प्रकोष्ठ, प्रभाजक आदि होते हैं।

Critical pressure
क्रांतिक दाब: क्रांतिक ताप पर गैस को संघनित करने के लिए आवश्यक दाब। क्रांतिक ताप से अधिक ताप पर केवल दाब के प्रयोग से गैस का द्रवण नहीं हो सकता है।

Critical temperature
क्रांतिक ताप: वह अधिकतम ताप, जिस पर गैस पर क्रांतिक दाब डालकर गैस को द्रवित किया जा सकता है। इस ताप से अधिक ताप पर गैस का द्रवण नहीं हो सकता, भले ही दाब की मात्रा कितनी भी हो।

Crown block
शिखर खंडक: डेरिक के शीर्ष और घरणों पर आरोहित एक या अधिक गरारिया, जिनका प्रयोग उपस्कर को कूप में स्थापित या ऊपर-नीचे करने में किया जाता है।

Crude naphtha
अपरिष्कृत नैफ्था: पेट्रोलियम नैफ्था, जिसका संपूर्ण रूप से परिष्करण न हुआ है।

Crude petroleum
अपरिष्कृत पेट्रोलियम: प्राकृतिक रूप से उत्पन्न हाइड्रोकार्बन मिश्रण जिसमें गंधक, नाइट्रोजन और ऑक्सीजन यौगिकों की अल्प मात्राएं भी होती हैं।

Crude still
अपरिष्कृत तेल आसोत्र: एक परिष्करण उपस्कर जिसमें ताप के द्वारा अपरिष्कृत तेल को भौतिक रूप से पृथक किया जाता है।


logo