logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Corrosion during distillation
आसवन के मध्य संक्षारण: एक ताम्र-पट्टी संक्षारण परीक्षण, जिसमें पट्टी को आसवन के दौरान ए. एस. टी. एम. आसवन फ्लास्क में रखते हैं।

Corrosion stability
संक्षारण स्थायित्व: देखिए-stability के अन्तर्गत

Corrosion test
संक्षारण परीक्षण: एक परीक्षण जिसमें यह ज्ञात करते हैं कि तेल, धातु को संक्षारित करता है या नहीं। इस परीक्षण में धातु-पट्टी को तेल में डुबाया जाता है।

Cotterell precipitation
काटेरेल अवक्षेपित्र: उपस्कर का एक भाग, जिसमें गैस को एक स्थिर वैद्युत क्षेत्र से प्रवाहित कर उसे धूल एवं धुंध आदि से मुक्त कर दिया जाता है।

Counter current pipe exchanger
प्रतिधारा पाइप विनियमित्र: एक ऊष्मा विनिमयित्र जिसमें गर्म तेल के प्रवाह और ठंडे तेल प्रवाह की दिशाएं विपरीत होती हैं।

Cracked distillate
भंजित आसुत: भंजन से प्राप्त आसुत।

Cracked gases
भंजित गैस: पेट्रोलियम तेल के भजन से उत्पन्न गैसें।

Cracked gasoline
भंजित गैसोलीन: उच्च अणुभार वाले हाइड्रोकार्बन के तापीय अपघटन द्वारा कम अणुभार वाले हाइड्रोकार्बन का उत्पादन जिनका क्वथन-परास गैसोलीन के समान होता है।

Cracked naphtha
भंजित नैफ्था: भंजन प्रक्रम से उत्पन्न कम क्वथनांक वाला अपरिष्कृत उत्पाद जिससे भंजित गैसीलीन प्राप्त होती है।

Cracked stock
भंजित तेल भंडार: उच्च ताप पर भंजित तेल या उसका भंडार।


logo