भौम जल - स्तर
भौम जल पृष्ठ जिसके नीचे के शैल, रंध्र जल - संतृप्त रहते हैं।
Water treatment
जल उपचार
सामान्य जल को पेय जल योग्य बनाने के लिए उसकी छनाई, स्कंदन, ऊर्णन और निर्मलन के बाद विसंक्रमित करने की प्रक्रिया।
Water treatment lagoon
जल उपचार लैगून
द्रव- अपशिष्ट को कुछ हद तक जैव - रासायनिक उपचार के लिए रोक रखने के लिए बनाया गया जलाशय।
Water yield
जलोत्पादन
किसी अपवाह द्रोणी से जल का अधिप्रवाह। जल अंत:स्पंदन और वितान - अपरोधन के बाद अधिशेष वृष्टि - जल।
Waterlogged
जलाक्रांत
भूमि की ऐसी अवस्था जिसमे भौमजल का स्तर इतना बढ़ जाता है कि पादपो तथा अन्य उपयोगी मृदा वनस्पति जात के लिये हानिकर होता है।
Waterlogged soil
जलाक्रांत मृदा
वह मृदा जो जल से इस प्रकार संतृप्त रहती है कि उसका रंध्रावकाश जल से पूरी तरह भर जाता है। जड़ों को श्वसन के लिए पर्याप्त आक्सीजन न मिल पाने के कारण वे पादपों की वृद्धि के किए अनुपयुक्त हो जाते है।
Waterlogging
जलाक्रांति
भूमि की वह अवस्था जिसमें अवमृदा का जलस्तर भूपृष्ठ पर या उसके निकट रहता है जिसके कारण इस भूमि की उत्पादकता सामान्य से कम हो जाती है और वह पुन: कृषि योग्य नहीं रह जाती।
Watershed area
जल - संभर क्षेत्र, जल विभाजक क्षेत्र
किसी धारा के नियत स्थल का ऊपरी क्षेत्र जिस पर जल प्रवाहित होता है। जल ग्रहण बेसिन और अपवाह द्रोणी इसके पर्याय हैं।
Wave attenuation
तरंग क्षीणन
लहरों के उद्गम - स्थल से दूरी बढने पर उनके स्वरूप या ऊंचाई का कम होते जाना।