माता-पिता द्वारा असहाय भ्रूण या भ्रूणोत्तर अवस्थाओं में संतान की सुरक्षा | इसका सबसे अच्छा उदाहरण मानव आदि सजीवप्रजक प्राणियों में देखने को मिलता है, किंतु कुछ मछलियों, मेंढकों और पक्षियों आदि में भी यह वृत्ति काफी विकसित हुई |
Parthenogenesis
अनिषेकजनन
जनन का वह प्रकार जिसमें निषेचन की क्रिया के बिना ही केवल मादा युग्मक से नए जीव उत्पन्न होते हैं, जैसे मधुमक्षिका, बर्र, रोटीफर, एफीड आदी कुछ प्राणियों में नर सेक्स का बनना |
Parthenogenesis
अनिषेजनन
नर युग्मक के सहयोग के बिना मादा युग्मक से भ्रूण का निर्माण | इस प्रक्रिया में यह आवश्यक नहीं है कि अंततः वह वयस्क बनेगा ही |
Passeriformes
पेसेरीफॉर्मीज़
पक्षियों का सबसे बड़ा समूह जिसमें आधे से ज्यादा जीवित पक्षिजातियाँ (स्पीशीज) आती हैं | प्रायः छोटा आकार, पहली पादांगगुलि का पीछे की ओर बाकी तीन का आगे की ओर को निकला होना और शल्कयुक्त टांगें इनकी प्रमुख विशेषताएँ हैं | उदा. गौरय्या |
Passive immunization
निष्क्रिय प्रतिरक्षण
किसी दूसरे प्राणी में पहले से ही निर्मित किए गए प्रतिरक्षियों को पहुँचाने से उत्पन्न प्रतिरक्षण |
Passive suction ventilation
निश्चेष्ट चूषण संवातन
वातकों में ऋणात्मक दाब के परिणामस्वरुप लगभग बंद अथवा हिलते श्वास-रंध्रों से वायु का चूषण |
Passive transport
निष्क्रिय अभिगमन
प्लाज्मा झिल्ली से होकर उसके पार जाने वाले किसी पदार्थ के अणुओं या आयनों की एसी भोतिक प्रक्रिया, जिसमें, जिसमें ए. टी. पी. ऊर्जा का व्यय न हो | इसमें अणुओं का उनकी उच्च सांद्रता से निम्न सांद्रता की ओर प्रवाह होता है | उदा.- विसरण व परासरण |
Passive ventilation
निश्चेष्ट संवातन
वातक और लघुवातकों से होकर बिना पंपन अथवा अन्य गतियों के ही गैसों का सामान्य विनिम्य |
Passive immunity
निष्क्रिय प्रतिरक्ष
विशिष्ट संक्रमण कारक के विरोध में किसी दूसरे व्यष्टि में विकसित किया गया प्रतिरोध जो बाद में रोगी में अंतरित किया जाता है |इस रोधक्षम अवस्था का अर्जन प्राकृतिक रुप से अथवा कृत्रिम उपायों से भी किया जा सकता है |
Patella
पटेला
1. स्तनियों में घुटने के ऊपर पाई जाने वाली कंडरास्थि |