ऊपरी प्रभाज: आसवन में प्रभरण का वह भाग जिसका वाष्पन द्वारा पथक्करण किया जाता है।
Over lap
1. अतिव्याप्ति 2. अतिव्यापन: समीपवर्ती प्रभाजों में उच्च क्वथन-प्रभाज के क्वथनांक के प्रारम्भिक बिंदु और निम्न क्वथन-प्रभाज के क्वथनांक के अंतिम बिंदु का तापांतर।
Over point
प्रारम्भिक क्वथनांक: देखिए-initial boiling point
Oxidation stability
ऑक्सीकरण स्थायित्व: देखिए-stability के अंतर्गत
Oxo process
ऑक्सो प्रक्रम: दो चरण वाला एक प्रक्रम जिसके द्वारा ओलिफिन से ऐल्कोहॉल उत्पन्न किया जाता है। प्रथम चरण में ओलिफिन का कार्बन मोनोक्सॉइड और हाइड्रोजन से उपचार किया जाता है। दूसरे चरण में उत्पन्न ऐल्डिहाइड को हाइड्रोजन से अपघटित करके ऐस्कोहॉल बनाया जाता है।
Ozokerite
ओजोकेराइट: प्राकृतिक रूप में पाया जाने वाला एक खनिज मोम। यह काले-भूरे रंग का तथा खनिज पदार्थों और तेल से युक्त होता है। शोधन करने पर इससे सफेद से पीले रंग का सूक्ष्म क्रिस्टली मोम प्राप्त होता है।