logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Meristem
विभज्योतक, मेरीस्टेम
विशेष कोशिका अथवा ऊतक संहति जिसमें कोशिका-विभाजन की क्षमता होती है या विभाजन कर रही होती हैं या जो विभाजन की तैयारी कर रही होती हैं।

Meristematic
विभज्योतकी
विभ्ज्यातक (मैरिस्टम) से संबंधित।

Mesarch
मध्यारंभी
(संवहन पूल या दारू के संबंध में) जिसमें आदिदारू (प्रोटोजाइलम) अनुदारू (मेटाजाइलम) के मध्य में स्थित होता हैं।

Mesocarp
मध्यफलभित्ति
फलभित्ति (पेरीकार्प) के बीच की परत जो विभिन्न फलों में विभिन्न मोटाई ओर विभिन्न प्रकार की होती है जैसे आम का रसीला गूदा जो खाया जाता है।

Mesophyll
पर्णमध्योतक
पत्ती की ऊपरी और निचली बाह्यत्वचा के बीच का मृदुतक (पैरेन्काइमा)। द्विबीजपत्री पत्ती में यह दो प्रकार का होता हैः खंभ पर्णमद्योतक (पैलिसेड मीजोफिल) और स्पंजी पर्णमध्योतक (स्पंजी मीजोफिल)।

Mesophyte
समोदभिद्
सामान्य आर्द्र मृदा एवं जलवायु में उगने वाले पौधे।

Mesozoic Era
मध्यजीवी महाकल्प
पृथ्वी के ऐसिहासिक कालक्रम में बीस करोड़ वर्ष पूर्व से लेकर 6 करोड़ वर्ष पूर्व तक का समय जो पोलियोजोइक महाकल्प के बाद और सीनोजोइक महाकल्प से पहले आने वाला महाकल्प हैं।

Messenger Rna
मैसेंजर-आर. एन. ए., दूत-आर. एन. ए.
आर. एन. ए. अणुओं का एक वर्ग जिसका प्रत्येक अणु कोशिका डी. एन. ए. के एक रज्जुक का पूरक है और गुणसूत्र से राइबोसोमों के पास आनुवंशिक संदेश पहुंचाने का काम करता हैं।

Metabolism
उपापचय
उपचय और अपचय का सामूहिक नाम अर्थात जीवन के निमित जीव द्रव्य के निर्माण और विनाश शरीर की आवश्यक प्रक्रियाओं और कार्यकलापों के लिए ऊर्जा उत्पादन, नए द्रव्यों के पाचन, शरीर की मरम्मच, आदि के लिए हर समय शरीर में होने वाले समस्त रासायनिक तथा भोतिक परिवर्तन।

Metacentric
आप्लवकेन्द्री, मध्यकेन्द्री
केंद्रतः स्थित गुणसूत्रबिंदु वाला गुणसूत्र।


logo