logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Logical Positivism
तार्किक प्रत्यक्षवाद देखिए `logical empiricism`।

Logic Diagram
तर्कारेख पदों इत्यादि के तार्किक संबंधों को दिखाने के लिए प्रयुक्त रेखाकृति।

Logicism
तर्क - गणितवाद फ्रेगे तथा रसल का वह सिद्धांत कि गणित के सभी संप्रत्यय तर्कशास्त्र के संप्रत्ययों से और गणित के सभी प्रमेय तार्किक निगमन मात्र के द्वारा तर्कशास्त्र के अभिगृहीतों से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Logistic
तर्कगणित 1904 की अंतर्राष्ट्रीय दर्शन - कांग्रेस में आइटेल्सन (Itelson) इत्यादि कई दार्शनिकों के द्वारा प्रतीकात्मक तर्कशास्त्र के पर्याय के रूप में प्रस्तावित तथा अब उसी अर्थ में प्रचलित शब्द। इस प्रयोग के पीछे गणित को तर्कशास्त्रमूलक मानने और तर्कशास्त्र को गणितात्मक बनाने की भावना निहित है।

Logos
लोगस प्राचीन यूनानी दर्शन मे वैदिक चितन के `ऋत` से मिलती - जुलती एक संकल्पना। सर्वप्रथम हेराक्लाइटस द्वारा ब्रह्मांड की व्यवस्था और नियमबद्धता की कारणभूत पराबुद्धि के अर्थ में प्रयुक्त शब्द। बाद में स्टोइकों द्वारा विश्व की आंगिक एकता और प्रयोजनवत्ता के मूलभूत बुद्धितत्त्व की संकल्पना के रूप में विकसित। ईसाई धर्मशास्त्र में, `त्रयी` (Trinity) का दूसरा व्यक्ति जो ईसा के रूप में अवतरित हुआ।

Lumen Naturale
नैसर्गिक प्रकाश मध्ययुगीन दर्शन का वह मत कि मनुष्य को साधारणतः प्राप्त बौद्धिक शक्ति दैवी सहायता के बिना ही उसे वस्तुओं का ज्ञान कराती है।


logo