logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Lignification
लिग्निनीकरण
कोशिका-भित्तियों में लिग्निन का व्याप्त हो जाना।

Legnin
लिग्निन
दारू आदि की कोशिका भित्तियों में विद्यमान एक जटिल कार्बनिक यौगिक, जो उन भित्तियों को मजबूती देता है। यह सैफ्रेनिन से लाल रंग जाता है।

Ligule
जीभिका
पत्ती, पंखुड़ी आदि चपटे अंगो का झिल्लीदार निर्वर्ध विशेष, जैसे घास कुल की पत्ती और डाइएन्थस की पंखुड़ी में।

Lily
लिली
लिलीएसी कुल के वंश लिलियम का सामान्य नाम। इसे शोभा के लिए बागों में उगाया जाता हैं।

Limiting Factor
सीमाकारी कारक
किसी जैव क्रिया में कोई कारक (जैसे प्रकाश संश्लेषण में प्रकाश, कार्बन डाइऑक्साइड आदि) जिसकी अल्पता दूसरे कारकों के प्रभाव को सीमित कर देती हैं।

Limnology
सरोविज्ञान (सरोवर विज्ञान)
सरोवर, नदी, आदि स्थिर अलवणी जल में पाए जाने वाले जीवधारियों के अद्ययन से सम्बन्धित विज्ञान की शाखा।

Linkage
सहलग्नता
एक ही गुणसूत्र में निकटतया अवस्थित जीनों के समूह जिनमें युग्मक निर्माण के दोरान साथ-साथ बने रहने की प्रवृति हो।

Linseed
अलसी
लाइनेसी कुल के वंश लाइनम का सामान्य नाम। यह रेशे व तेल के लिए उगाया जाता हैं। अलसी का तेल पेन्टिंग व स्पाही बनाने के काम आता हैं।

Lipase
लाइपेस
कुछ बीजों में पाया जाने वाला एक एन्जाइम जो वसा को वसा को ग्लिरोल और वसीय अम्लों में परिवर्तित कर देता हैं।

Littoral
वेलांचली
झील या समुद्र तट के किनारे की तली में रहने वाले जीवों के लिए प्रयुक्त।


logo