अनुक्रमणिका
1. प्रतिपादित विषयों, विविध नामों इत्यादि की वर्णानुक्रमसूची, जो प्रायः पुस्तक के अंत में प्रासंगिक पृष्ठ संख्या सहित दी जाती हैं।
2. मद, जिसका प्रयोग विशिष्ट अबिलक्षण अथवा संक्रिया को दर्शाने के लिए किया जाता हैं।
indexing
अनुक्रमणीकरण, सूचीकरण
विषयों आदि की व्यवस्थित सूची बनाने की क्रिया।
indicator chart
सूचक चार्ट
तर्कसंगत अभिकल्प और संकेतन के दौरान, प्रोग्राम में सूचकों का प्रयोग बताने के लिए प्रोग्रामक-निर्मित चार्ट।
यह प्रोग्राम प्रलेखन का एक भाग होता हैं।
information
सूचना
उपयोगी रूप में संसाधित दत्त।
सूचना का किए गए विश्लेषण या संकलित आंकड़ों से प्राप्त संक्षिप्त रूप।
information bits
सूचना द्वयंक
दत्त-स्रोत से निःसृत अंक या प्रतीक।
संसाधक के पश्चात् इनसे सूचना प्राप्त होती हैं।
information channel
सूचना-वाहिका
दत्त संचरण-बंध में दो टर्मिनलों के बीच प्रयुक्त हार्डवेयर।
सूचना-वाहिका में, माडुलक, विमाडुलक और त्रुटि-अभिज्ञान-उपस्कर आवश्यक होते हैं। इस वाहिका में टेलीग्राफ, टेलीफोन लाइन या रेडियोलिंक से संचरण होता हैं।
information retrieval
सूचना उद्धरण
प्रचुर मात्रा में उपलब्ध सूचना के विश्लेषण के आधार पर तीव्र गति से सही अपेक्षित सूचना प्राप्त करने की प्रणाली
information retrieval system
सूचना उद्धरण तकनीक
देखिए 'information retrieval'
information separator
सूचना विभाजक
सूचना की विभिन्न मदों को अलग-अलग वर्गीकृत करने में सहायक प्रतीक।
initial instruction
आरंभिक अनुदेश
अनुदेश, जो हार्डवेयर मशीन में पूर्ण उद्भरण प्रोग्राम को पहुंचाने में सहायक हो।