logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Involucre
सहपत्रचक्र
1. एक आवरण विशेष, जैसे पुष्पी पादपों विशेष रूप में कम्पोजिटी कुल में नए पुष्पक्रमों को चारों ओर से घेरे रखने वाला सहपत्र समूह।
2. थैलसाभ (थैलाइड) लिवरवटों में स्त्रीधानियों (आर्किगोनिया) को घेरने वाला थैलस का शल्क-सा निर्वर्ध।
3. कुछ लिवरवर्ट और मांसो में लैंगिक अंगों को घेरने वाला पत्ती समूह।

Ipomoea
आइपोमिया
कौन्वोवुलेसी कुल का एक शाकीय वंश (जीनस) इसकी विभिन्न जातियां (स्पीशीज) भोजन, औषधि अथवा शोभा आदि के लिए उपयोगी हैं, जैसे शकरकंद।

Isobilateral
समद्विपार्श्व
चपटे अंग जिनकी ऊपर नीचे की दोनों सतहों की संरचना समान हो, जैसे आइरिस की पत्ती।

Isogamete
समयुग्मक
युग्मन करने वाले एक जैसे युग्मक।

Isogamy
समयुग्मन
युग्मन का एक प्रकार जिसमें दो युग्मनकारी युग्मक आकार, रूप तथा कार्य में समान होते हैं।

Isolation
पृथक्करण, पार्थक्य
भौगोलिक, पारिस्थितिक, युग्मकीय आदि भिन्नताओं के कारण किसी जीवसमूह का अपने से लगभग समान जीवसमूह के साथ जनन क्रिया संपादन न कर पाना, जिसके फलस्वरूप जीवसमूहों की जीनपरक (जेनेटिक) विभिन्नताएं न केवल बनी रहती हैं बल्कि शनैः बढ़ती जाती हैं।

Isomerous Flower
समावयवी पुष्प
यह पुष्प जिसके विभिन्न अंग एक ही संख्या में हो, जैसे हैमेलिया पेटेन्स का पुष्प (पुष्प सूत्र - K5C5A5G5))

Ixora
इक्जोरा
रूबिएसी कुल का वंश (जीनस) विशेष। इसका कठोर काष्ठ बहुत उपयोगी होता हैं।


logo