logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Genetic drift
आनुवंशिक विचलन
परिमित समष्टि में प्रतिचयन त्रुटि के कारण जीन आवृत्ति में परिवर्तन जिसके परिणामस्वरुप युग्म विकल्पियों का अपहरण होता है।

Genetic engineering
आनुवंशिक अभियांत्रिकी
जीनों के नए संयोजनों अथवा अनुक्रमों की रचना के उद्देश्य से किया जाने वाले हेर-फेर, जो डी.एन.ए. अणुओं में किये जाते हैं।

Genetic map
आनुवंशिक चित्रण
गुणसूत्र में स्थित जीनों के रैखिक विन्यास का आलेखी चित्रण।

Genetic
1. आनुवंशिक 2. जीनीय
1. आनुवंशिकी का अथवा उससे संबद्ध।
2. जीन का, उससे उत्पन्न अथवा उससे संबद्ध।

Genetic recombination
आनुवंशिक पुनर्योजन
लैंगिक जनन करने वाले जीवों में ऐसा प्रक्रम जिसमें युग्मक-निर्माण के दैरान अर्धसूत्रण में विनिमय तथा गुणसूत्र युग्मन द्वारा समजात गुणसूत्रों के बीच डी.एन.ए. का परस्पर विनिमय होता है। इससे बनने वाले युग्मकों में एक ही गुणसूत्र पर नर और मादा दोनों की जीन होती हैं।

Genetics
आनुवंशिक विज्ञान, आनुवंशिकी
जीवविज्ञान की वह शाखा जिसमें जीवों की वंशागति और विभिन्नता का अध्ययन किया जाता है।

Genital chamber
जनन-कक्ष
नवें और दसवें उदरीय खंडों के बीच विध्यमान कंजेक्टिवीय झिल्ली का अधरीय अंतर्वलन जिसमें शिशनीय अंग रहते हैं। मादा में, आठवीं उदरीय उरोस्थि (स्टर्नम) के पीछे या ऊपर मैथुनी अंतर्वलन गुहिका होती है जिसमें जननांग-रंध्र और शुक्रवाहिका का छिद्र होता है।इसके संकरा होने से कभी-कभी योनि थैलीनुमा या नलिकाकार हो जाती है ।

Genital papillae
जनन-पिप्पल
नर के पुच्छ पर स्थित संवेदी अंग जो मैथुन के काम में लाए जाते हैं।

Genital ridge
जननांग-कटक
भ्रूणीय जनद आद्यांगों में से एक कठकं मध्यजनस्तरीय भित्ति में बने स्प्लैंक्नोप्लूर कठक जैसे उभार, जिसमें जनन कोशिकाएं होती हैं।

Genital segment
जनन खंड
नर-उदर के नवें खंड को विशेष रुप से जनन खंड कहते हैं यद्यपि जनन पुंज(जनन खंड) में नवें खंड के साथ अन्य खंड भी संबद्ध रहते हैं।


logo