logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Capital value
पूंजीगत मूल्य
किसी अचल परिसंपत्ति से प्राप्य अनुमानित आय-प्रवाह का बट्टागत मूल्य।

Card ledger
कार्ड खाता
जिल्दबंद खाते के बजाय कार्डों पर लेखे रखने की व्यवस्था जिसमें हर लेखे के लिए एक अलग कार्ड बना लिया जाता है और सभी कार्डों को क्रमपूर्वक लगाकर विशेष रूप से बनी दराज़ों में रखा जाता है।

Carried down (c/d)
अधोनीत, तलशेष
लेखा-अवधि की समाप्ति पर पृष्ठ के आरपार रेखा खींचने के पश्चात् नई लेखा-अवधि की प्रविष्टियाँ लिखने के पूर्व अंकित किया गया पिछली अवधि का लेखा-शेष।

Carried forward (c/f)
अग्रेनीत
अ - (कराधान) किसी मद में हुई ऐसी हानि जो संबंधित निर्धारण वर्ष में समायोजित न की जा सकी हो और इस कारण आगामी वर्ष या वर्षों की आय की आय में समायोजित की जानी हो।
आ - (लेखाविधि) एक खाते या पृष्ठ के भर जाने पर उसके जोड़ को दूसरे खाते या पृष्ठ पर ले जाने की क्रिया; लेखा-अवधि की समाप्ति पर किसी लेखे के जोड़ को अगली लेखा-अवधि के लेखे में अंतरित करना।

Cartel
उत्पादक संघ, कार्टेल
बाज़ार में एकाधिकारी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से स्वतंत्र उत्पादक इकाइयों द्वारा बनाया गया स्वैच्छिक संगठन जो उत्पादित वस्तुओं ओर सेवाओं का परस्पर बँटवारा करके या वितरण के चरण में आपसी समझौते करके बाज़ार पर प्रभावी अधिकार करने का प्रयास करता है।

Cash account
रोकड़ लेखा, नकदी लेखा
वह लेखा जिसमें दिन भर के नक़द लेनदेन के नामे और जमा के जोड़ प्रविष्ट किए जाते हैं। इस लेखे का शेष 'हाथ रोकड़' कहलाता है जिसका अर्थ है कि खजांची की पेटी में रोकड़ लेखे के शेष के बराबर रक़म मौजूद होनी चाहिए।

Cash against documents (C/D)
अदायगी पर प्रलेख, भुगतान पर प्रलेख
बिक्री की वह शर्त जिसके अनुसार माल की बिल्टी सौंपते समय ख़रीदार से माल की क़ीमत जमा करा ली जाती है। प्रायः यह बैंक या वी. पी. पी. के माध्यम से होता हैं।समान. documents against payment (D/P)

Cash and carry
नक़द दो माल लो
बिक्री की एक शर्त जिसके अनुसार ख़रीदार को माल ख़रीदते समय ही नक़द भुगतान करना होता है और माल उठाकर ले जाने का प्रबंध भी ख़ुद करना पड़ता है।

Cash basis accounting
नक़दी-आधार लेखाकरण
लेखाकरण की एक पद्धति जिसके अंतर्गत आमदनी और ख़र्च की मदें, नक़द प्राप्ति अथवा भुगतान के समय को आधार मानकर ही बहियों में दर्ज की जाती है; वे किस अवधि से संबंधित हैं, इसका विचार नहीं किया जाता। भारतीय लेखा पद्धति मूलतः इसी सिद्धांत पर आधारित है।
तुल. दे. accrual baisi accounting

Cash before delivery (C.B.D)
सुपुर्दगी-पूर्व अदायगी
बिक्री की एक शर्त जिसके अनुसार ख़रीदार को माल की सुपुर्दगी लेने से पहले क़ीमत का भुगतान करना होगा।


logo