logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Carina
नौतल, कूटक
हड्डी का ऐसा उभरा हुआ भाग या कटक, जिसकी आकृति नाव के तल से मिलती-जुलती है; जैसे पक्षियों की उरोस्थि में नीचे की ओर निकला मध्य भाग।

Carnivora
कार्निवोरा
स्तनियों का एक गण जिसमें शेर, चीते, कुत्ते, बिल्ली जैसे मांसभक्षी प्राणी आते हैं। तेज नाखून, शिकार पकड़ने-चीरने के लिए लंबे रदनक और हड्डी तोड़ने के लिए मज़बूत मोटे चर्वणक इनके विशिष्ट लक्षण हैं।

Carnivorous
मांसाहारी
दूसरे जंतुओं के मांस को खाने वाला।

Carotid artery
ग्रीवा धमना
कशेरुकियों के सिर में रक्त ले जाने वाली प्रमुख धमनी, जो दो शाखाओं में विभक्त हो जाती है। बाहरी शाखा सतह पर स्थित भागों को और भीतरी शाखा मस्तिष्क को रक्त पहुंचाती है।

Carpal
मणिबंधिका
प्रकोष्ठ और करभ (मेटाकार्पस) के बीच स्थित छोटी-छोटी अनेक हड्डियों में से एक; कलाई की कोई एक हड्डी।

Carpenter bee
तक्ष मक्षिका
एकल मक्षिकाओं की ऐसी जातियों को दिया जाने वाली नाम जो अपना नीड़ बनाने के लिए लकड़ी को खोदती है। इनमें से अधिकांश उष्ण कटिबंधी तथा जाइलोकोपिडी कुल की है।

Carpenter moth
तक्ष-शलभ
गोट शलभ (कुल केसिडी) ते डिंभक जा लकड़ी में नालियां बनाकर पर्णपाती वृक्षों को अत्यधिक क्षति पहुंचाते हैं।

Carpodite
कॉर्पोडाइट
सामान्यीकृत उपांग का पांचवा खंड।

Carpus
मणिबंध
स्थलीय कशेरुकियों में अग्र पाद अथवा हाथ के आधार का क्षेत्र, जिसे सामान्य भाषा में कलाई कहते हैं

Carrier protein
वाहक प्रोटीन
वह प्रोटीन जो अन्य अणुओं से जुड़कर उन्हें अपने साथ झिल्लियों तथा उपकोशिकीय कक्षों में होकर लाने-ले जाने में सहायता करता है।


logo