logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Copolymerisation
सहबहुलकन: सहबहुलकों को बनाने की क्रिया।: देखिए-copolymer

Copper dish gum
ताम्र पात्र गोंद: नियंत्रित अवस्थाओं में एक पालिश युक्त ताम्र पात्र में गैसोलीन का वाष्पन करने पर प्रति 100 मिली लीटर में प्राप्त मिलिग्राम में गोंद की मात्रा।

Copper number
ताम्र संख्या: किसी दिए हुए विलियन के प्रति 100 मिली लीटर में मर्केप्टन सल्फर की मिलिग्राम में मात्रा। मर्केप्टन के अनुमापन के लिए एक मानक “अमोनियामय कॉपर सल्फेट” विलयम प्रयुक्त होता है।

Copper strip coroson
ताम्र पत्ती संक्षारण: उत्पाद में डाली गई पालिशयुक्त ताम्त्र-पत्ती पर उत्पाद की क्रिया से उत्पन्न संक्षारण उत्पाद की संक्षारणता को ज्ञात करने की यह एक गुणात्मक विधि।

Copper sweetening
ताम्र मधुरण: एक प्रक्रम जिसमें “क्यूप्रिक क्लोराइड” को आपंक के रूप में या जलीय विलयन के रूप में या मुल्तानी मिट्टी या बॉक्साइट जैसे किसी सरंघ्र आधार पर जलीय विलयन के निक्षेप के रूप में प्रयोग किया जाता है। क्यूप्रिक क्लोराइड की उपस्थिति में मर्केप्टन ऑक्सीकृत होकर डाइसल्फाइड में परिवर्तित हो जाता है।

Core
क्रोड: भौमिकीय रचनाओं को ज्ञात करने के लिए शैल-समूहों से विशेष ट्रकों द्वारा निकाला गया बेलनाकार प्रतिदर्श। इससे भौमिकीय रचनाओं का ज्ञान होता है।

Core analysis
क्रोड-विश्लेषण: शैल-संरचना में गैस और तेल की मात्रा ज्ञात करने के लिए जाने वाला विश्लेषण।

Coring
क्रोडन: भौमिकीय जानकारी के लिए क्रोड का प्रतिदर्श प्राप्त करना।

Corrosion
संक्षारण: ऑक्सीकरण या अन्य रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरूप धातु की पृष्ठ का धीरे-धीरे क्षरण होना। यह क्रिया अम्ल या किसी अन्य संक्षारक के द्वारा संपन्न होती है।

Corrosion at ibp
प्रारंभिक क्वथनांक संक्षारण: ताम्र पट्टी संक्षारण परीक्षण, जिसमें प्रतिदर्श को प्रारम्भिक क्वथनांक पर 30 मिनट तक रखा जाता है।


logo