logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Container
पात्र: एल. पी. गैस उद्योग में टैंक, सिलिण्डर ड्रम आदि जिनका प्रयोग गैस के परिवहन या भंडारण के लिए किया जाता है।

Container assembly
पात्र समायोजन: इसके अन्तर्गत पात्र, पात्र का मुख बन्द करने वाला कपाट, द्रव-तल मापक यंत्र और सुरक्षा उपकरण आदि आते हैं, परन्तु इसमें रेग्युलेटर सम्मिलित नहीं है।

Continuous contact coking
सतत् संपर्क कोकन: एक ताप रूपांतरण प्रक्रम, जिसमें द्रव्यमान प्रवाह उत्थापन सिद्धांत के आधार पर, कोक का निरंतर परिसंचरण होता है। इसमें तेल से भीगे कोक-कण नीचे की ओर रिएक्टर में जाते हैं, जहां भंजन, कोकन तथा शुष्कन की क्रिया पूरी होती है। अन्त में कोक, गैस, गैसोलीन तथा गैस तेल प्राप्त होते है।

Continuous contact filtration
सतत संपर्क निस्यंदन: अम्ल-उपचार, विलायक निष्कर्षण या आसवन के बाद स्नेहक, मोम तथा विशेष तेलों को अन्तिम रूप से तैयार करने की क्रिया। इसमें अधिशोषक मृत्तिका में मिलाकर प्रभरण स्टॉक का उपचार किया जाता है। उपचार के बाद मृत्तिका को स्टाक से अलग कर दिया जाता है।

Conversion
रूपांतरण: प्रतिशत में व्यक्त पदार्थ का वह अंश जो किसी रासायनिक अभिक्रिया में परिवर्तित होकर वांछित उत्पाद बनाता है।

Conversion factor
रूपांतरण गुणक: स्थिरांक या वे संख्याएं जो एक विमीय इकाईयों के सेट का, अन्य विमीय इकाईयों के रूप में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक होती हैं।

Conversion per pass
रूपांतरण प्रति पारण: 1. भंजन प्रक्रम के प्रथम चक्र में, नए भरण पदार्थ के प्रति इकाई से उत्पन्न भंजित गैसोलीन की मात्रा।: 2. पुनःचक्रण भंजन प्रक्रम में कुल भरण पदार्थ (पहले और पुनःप्रेषित) की प्रति इकाई से उत्पन्न गैसोलीन की मात्रा।: 3. भरण पदार्थ के दिए हुये घटक का विलोपन।

Coolant
शीतक: ठंडा करने वाला कर्मक।

Cooler
शीतलित्र: एक ऊष्मा विनिमयित्र जिसमें प्रवाहित तरल के ताप को अल्प परास में कम किया जाता है।

Copolymer
सहबहुलक: दो या अधिक भिन्न एकलकों या एकलक संयोजनों के परस्पर बहुलकन से बना संकर बहुलक। औद्योगिक दृष्टि से वाइनिल क्लोराइड, वाइनिल ऐसीटेट और स्टिरीन ब्यूटाडाईन महत्वपूर्ण सहबहुलक है।


logo