मिशन प्रमुख
वह राजनयिक प्रतिनिधि जो राजदूतावास का वरिष्ठतम अधिकारी होने के कारण राजदूतावास का प्रधान माना जाता है । राजनयिक प्रतिनिधियों की चार श्रेणियाँ होती हैं :-
1. राजदूत अथवा उच्चायुक्त अथवा पोप के प्रतिनिदि, जिन्हें नसियो कहा जाता है
2. दूत एवं मंत्री
3. निवासी मंत्री और
4. कार्यदूत ।
किसी समय दूतावास में जो बी वरिष्ठतम राजनयिक अधइकारी नियुक्त हो उसे ही राजनयिक दूतावास का प्रमुख माना जाता है । प्रायः राजदूत ही मिशन प्रमुख होते हैं । इसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं संगठनों और सम्मेलनों को भेज जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के प्रधान को भी मिशन प्रमुख कहा जाता हैं ।
Helsinki Declaration
हैलसिंकी घोषणा
1. अगस्त, 1975 को यूरोप में सुरक्षा तथा सहयोग सम्मेलन में 30 यूरोपीय देशओं, होली सी, कनाडा तथा से. रा. अमेरिका द्वारा हेलसिंकी में की गई घोषणा जिसके अनुसार उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय विधि द्वारा ज्ञापित दायित्वों को सदाशयता के साथ पूरा करने का संकल्प लिया और मानवाधिकारों तथा मौलिक स्वतंत्राताओं और ल्पसंख्यकों के विधि के समक्ष समानता के अधिकारों को सम्मान प्रदान करने तथा संयुक्त एवं अलग - अलग रूप से और संयुक्त राष्ट्र संघ के सहयोग से इस प्रकार के अधिकारों और स्वतंत्रताओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के प्रयास करने का संकल्प लिया ।
high commissioner
उच्चायुक्त
राष्ट्रमंडल के सदस्य - राज्यों द्वारा एक - दूसरे के यहाँ प्रत्यायित राजनयिक प्रतिनिधि को राजदूत न कहकर उच्चायुक्त कहां जाता है । ऐसा ऐतिहासिक कारणों से है क्योंकि प्रारंभ में राष्ट्रमंडल के विनिन्न सदस्य - राज्य पूर्ण स्वतंत्र नहीं थे और इसलिए उनके मध्य राजदूत नियुक्त नहीं किए जा सकते थे । अतः उनके प्रतिनिधियों को उच्चायुक्त कहा जाता था । सन् 1931 के वेस्टमिन्स्टर अधिनियम के उपरांत राष्ट्रमंजल के सदस्य - राज्यों को स्वायत्ता प्राप्त हो गई । परन्तु उच्चायुक्त का पद बना रहा और इन सदस्य - राज्यों के पूर्ण स्वतंत्र हो जाने, यहाँ तक कि इनके गणराज्यों में परिवर्तित हो जाने के उपरांत भी उच्चायुक्त का पद बना रहा और इन सदस्य - राज्यों के पूर्ण स्वतंत्र हो जाने , यहाँ तक कि इनके गणराज्यों में परिवर्तित हो जाने के उपरांत भी उच्चायुक्त का पद बना रहा । एक प्रकार से यह पद आज भी राष्ट्रमंडल की सदस्यता का प्रतीक बना हुआ है ।
अतर्राष्ट्रीय विधि की दृष्टि से उच्चायुक्त की स्थिति, अधिकार एवं उन्मुक्तियाँ राजूदतों के समान ही हैं ।
high sea
महासमुद्र, खुला समुद्र
तटवर्ती राज्यों के भूभागीय समुद्र की समुद्रवर्ती सीमा से परे का समुद्र भाग जो सभी राज्यों के उपयोग के लिए खुला होता है और जिसके किसी भाग पर किसी राष्ट्र द्वारा स्वामित्व स्थापित नहीं किया जा सकता । इसे महासमुद्र कहते हैं । इसके प्रयोग में सब राष्ट्रों को समान अधिकार प्राप्त होते ह । इन अधिकारों को महासमुद्री स्वतंत्रताएँ कहा जाता है ।
दे. feeedoms of the high sea भी ।
hijacking
विमान अपहरण
किसी उड़ते हुए या उड़ान के लिए तत्पर वायुयान के कर्मदिल को डरा - धमकाकर अथवा किसी अन्यि प्रकार की शक्ति, बाध्यता या भय का प्रयोग कर उसे उसके गंतव्य स्थान से अन्यत्र ले जाना तथा उस प र अपना अधिकार स्थापित करन अथवा ऐसा करने का प्रयत्न करना वीमान अपहरण कहलाता है । ऐसा प्रायः राजनीतिक कारणों से किया जाता हैं ।
बहुधा विमान अपहरण करने वाले विदेशी नागरिक होते है और विमान का अपहरण करके वे उसे ऐसे देश मे ले जाते हैं जो उनके प्रति राजनीतिक सहानुभूति रखता है । अतः इन अपराधियों को दंडित करने में अनेक अंतर्राट्रीय बाधाएँ सामने आती हैं । इनको दूर करने के लिए कई अभिसमय अंगीकार किए जा सचुके हैं । सर्वप्रथम, 1963 के टोकियो अभिसमय के अंतर्गत यह व्यवस्था की गई कि विमानों पर हुए अपराधों के लिए दंड की समुचित व्यवस्था हो ताकि क्षेत्राधिकार के अभाव में कोई अपराधी दंड से बच न सके । सन् 1970 के हेग अभिसमय ने इस व्यवस्था को और प्रभावशाली बनाने का प्रयत्न किया । सन् 1971 के मांट्रियल अभिसमय के अंतर्गत विमान पर सवार व्यक्तियों और विमान तथा उड़ान की सुरक्षा के विरूद्ध किए गए हिंसात्मक कार्यों के लिए दंड देने और अपराधियों के अनिवार्य रूप से प्रत्यर्पण किए जाने की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया गया ।
hinterland theory
पृष्ठ प्रदेश सिद्धांत, अविच्छिन्नता सिद्धांत
इस सिद्धांत के अनुसार किसी प्रदेश पर राज्य के आधिपत्य का प्रसार उस सन्निहित प्रदेश पर भी समझा जाना चाहिए जो उसकी सुरक्षा अथवा विकास के लिए अनिवार्य हो । बहुधा अफ्रीका के उपनिवेशीकरण के संदर्भ में यूरोपीय राज्यों द्वारा इस सिद्धांतका प्रयोग किया गया था ।
दे. भी ।
historic bay
ऐतिहासिक खाड़ी
वह खाड़ी जो यद्यपि भौगोलिक मानदंड से खाड़ी की परिभाषा में न आती हो परंतु जो दीर्घकाल तक राज्यों की मौन सम्मति पाकर किसी राज्य के आंतरिक जलक्षेत्र का बाग बन गई हो ।
Holy see
होली सी
ईसाइयों के परम धर्म गुरू को होली सी कहा जाता है, जिनका मुख्यालय रोम स्थित वेटिकन नगर है । प्रारंब मे पोप न केवल विश्व के ईसाई जगत का प्रधान धर्म गुरू था वरन एक बड़े प्रादेशिक भूभाग का वह संप्रभु भी था जिसे पोप की रियासत कहा जाता था ।
परंपरा और अंतर्राष्ट्रीय मान्यता के अनुसार पोप अथवा होली सी की बराबर अंतर्राष्ट्रीय स्थिति रही है, और पोल अथवा होली सी को वे सबी अधिकार दिए जाते रहे हैं (संधि करना, राजदूतों का आधान प्रदान ) जो संप्रभुता संपन्न राज्याध्यक्षों को दिए जाते हैं यद्यपि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि पोप की ह स्थिति उसके धार्मिक पद के कारण थी या उसकी प्रदेशिक संप्रभुता के कारण । 1870 में इटली के एकीकरण के फलस्वरूप पोप के राज्य का इटली में विलय हो गया अर्थात् उसकी प्रादेशिक संप्रभुता समाप्त हो गई परन्तु पोप की अंतर्राष्ट्रीय स्थिति पूर्ववत बनी रही ।
1871 का इटली का कानून 1929 की पोप और इटली के बीच हुई संधि और फरवरी, 1984 का पोप और इटली के बीच हुआ समझौता, ये सब पोप की अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को मान्यता देते हैं ।
honorary consul
अवैतनिक कांसुल,
अवैतनिक वाणिज्यदूत
वृत्तिक वाणिज्यदूत से भिन्न एक विशिष्ट श्रेणी का वाणिज्यदूत जिसकी नियुक्त यूरोप तथा दक्षिण अमेरिका के अनेक राज्य विदेशी राज्यों में करते थे । सकी मुख्य विशेषताएँ ये थीं कि इसे नियमित रूप से वेतन नहीं मिलता था कि इसे नियमित रूप से वेतन नीहं मिलता था यह आवश्यक नहीं था कि वह प्रेषक राज्य का राष्ट्रिक हो उसे कोई निजी लाभदायक व्यवसाय करने का अधिकार प्राप्त होता था तथा उसे केवल कुछ विशिष्ट तथा सीमित कार्यों का ही निष्पादन करने की अनुमति होती थी ।
hospital ship
अस्पताली जहाज़
समुद्री युद्ध मे घायल और बीमार नौसैनिकों का उपचार और चिकित्सकीय सहायता करने वाला जहाज़ जिसमें चिकित्सा की सभी सुविधाएँ उपलब्द होती हैं, अस्पताली जहाज़ कहलाता है । अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत इस प्रकार के जलपोतों को शत्रु प्रहार से उन्मुक्त माना जाता है ।
सर्वप्रथम 1899 के हेग अभिसमय में इस प्रकार के जलपोतों के संरक्षण की व्यवस्था की गई थी । इस अभिसमय में 1907 के हेग अभिसमय ने और सुधार किया । अंत में 1949 के जेनेवा अभिसमय के अंतर्गत समुद्री युद्ध में बीमार और घायलों की चिकित्सा और उपचार मे लगे अस्पताली जलपोतों के संरक्षण संबंधी नियमों को विस्तृतरूप प्रदान किया गया ।
अस्पताल क्षेत्र जिसमें युद्ध में घायल हुए या बीमार सैनिकों के उपचार के लिए अस्पताल स्थित हो । ऐसे क्षेत्र की बमबारी बर्जित है ।