logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Compressor oil
संपीडन तेल: वायु संपीडित्रों के स्नेहन के लिए प्रयुक्त इंजन तेल।

Condensate
संघनित द्रव: 1. संघनित्र से प्राप्त द्रव उत्पाद।: 2. गैस पुनःचक्रण संयत्र में गैस के प्रसरण और शीतलन द्वारा, द्रव उत्पाद के रूप में उत्पन्न हल्के हाइड्रोकार्बनों का मिश्रण।

Condensation
संघनन: 1. दाब को बढ़ाकर तथा ताप को घटाकर बाष्प को द्रव में परिवर्तित करने की क्रिया।: 2. समान अणुओं या भिन्न अणुओं के संयोग से अधिक जटिल रचना वाले यौगिकों का बनना।

Condensation polymerisation
संघनन बहुलकन: देखिए- condensation

Condenser
संघनित्र: एक उपकरण जो भाप या किसी अन्य वाष्प में से गुप्त ऊष्मा निकालकर उसे द्रवित करता है।

Conductor
चालक: प्रवेधन छिद्र की प्रथम आवरक रज्जु। इसे पृष्ठ रज्जु भी कहते हैं।

Conductor pipe
चालक पाइप: बड़े व्यास वाले आवरक की छोटी रस्सी, इसका मुख्य कार्य कूप-शीर्ष को खुला रखना तथा ऊपर बहकर जाने वाले प्रवेधन-तरल को विपक गर्त तक ले जाता है।

Consistency of grease
ग्रीज की गाढ़ता: नियत ताप, भार और समय में, एक विशेष शंकु द्वारा ग्रीज और इसकी वेधन दूरी मापकर गाढ़ता का निर्धारण करना।

Consistometer
गाढ़तामापी: एक उपकरण, जिससे बिटूमेनी पदार्थों की गाढ़ता मापते हैं तथा ग्रीज प्लास्टिक स्नेहकों की गाढ़ता की तुलना की जाती है।

Contact filtration
संपर्क निस्यंदन: एक प्रक्रम जिसमें अधिशोषी मृत्तिका, तेल में भली भांति मिला दी जाती है और तत्पश्चात् उसे निस्यंदक से प्रवाहित कर मृत्तिका से पृथक किया जाता है। इस प्रकार तेल विरंजित हो जाता है।


logo