logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Colour test
वर्ण परीक्षण: किसी पेट्रोलियम उत्पाद से पारगमित या परिवर्तित प्रकाश की मात्रा को प्रदर्शित करने वाला परीक्षण।

Combination cracking
संयुक्त भंजन: एक प्रक्रम जिसमें अपरिष्कृत तेल का पुनःसंभावन तथा गैस-तेल भंजन संयुक्त रूप से होते हैं।

Combination tower
संयुक्त टावर: एक टावर जो स्फुरण तथा प्रभाजन दोनों के लिए संयुक्त रूप से बना होता है।

Combination unit
संयुक्त यूनिट: एक से अधिक प्रक्रमों को पूरा करने वाला यूनिट। उदाहरणार्थ-अभंजनी प्रभाजन, वरणात्मक भंजन तथा नैफ्था का पुनःसंभावन।

Combustion
दहन: जलाने की प्रक्रिया। रासायनिक दृष्टि से यह पदार्थ को वायु की ऑक्सीजन से ऑक्सीकृत करने की क्रिया है।

Combustion chamber
दहन कक्ष: एक प्रकोष्ठ, जिसमें ज्वलनशील व दहन में सहायक गैसें पूर्ण रूप से मिश्रित होकर जलती है।

Compounded oil
आमिश्रित तेल: एक पेट्रोलियम तेल जिसमें जैविक या वनस्पति तेल अथवा अन्य रासायनिक पदार्थ मिलाये गये हों।

Compressibility factor
संपीड्यता गुणक: दाब तथा ताप की समान दशा में एक बाष्प के वास्तविक आयतन और सैद्धांतिक आयतन की अनुपात।

Compression ignition
संपीडित प्रज्वलन: डीजल इंजन के सिलिंडर में 500˚C गर्म संपीडित वायु में फुहार के रूप में ईंधन को प्रवाहित करने से उत्पन्न दहन। वायु को पिस्टन के दबाव से गर्म किया जाता है।

Compression process
संपीडन प्रक्रम: अवशोषण के स्थान पर संघनन तथा संपीडन के द्वारा “क्लेदित प्राकृत गैस” से प्राकृत गैसोलीन की प्राप्त का प्रक्रम।


logo