मृत्तिका धावन: एक हल्का तेल, जैसे मिट्टी का तेल या नैफ्था, जो नियंदन के लिए प्रयुक्त मुल्तानी मिट्टी को स्वच्छ करने के लिए प्रयोग होता है।
Cleveland open cup tester
क्लीवलैंड विवृत कप परीक्षित्र: एक यंत्र जो ईंधन तेल को छोड़कर, 175˚ F स्फुरांक से ऊपर ताप के उत्पादों के स्फुरांकों को ज्ञात करने में प्रयुक्त होता है।
Closed steam
संतृप्त वाष्प: ऊष्मा नलिकाओं में प्रवाहित वाष्प जो गर्म किए जाने वाले पदार्थ के प्रत्यक्ष संपर्क में नहीं आती।
Cloud point
अभ्र बिंदु: निर्धारित अवस्था में, किसी पैट्रोलियम तेल को ठंडा करने पर वह ताप-बिन्दु, जिस पर पैराफिन मोम या अन्य ठोस पदार्थ विलयन से पृथक होकर क्रिस्टलित होने लगते हैं। इस अवस्था में तेल पारदर्शी नहीं रह जाता है।
C.M.C.
(सोडियम) कार्बोक्सिलमेथिल सेलुलोस: प्रवेधन तरल में मिलाया जाने वाला यौगिक जिससे प्रवेधन के समय पानी की कमी और ऐनहाइड्राइड का संदूषण न हो।
Coal oil
कोल तेल: 1. अपरिष्कृत पेट्रोलियम से सीधे बनाया गया किरोसिन तेल।: 2. बिटुमेनी कोयले के भंजक आसवन से प्राप्त अशुद्ध तेल।
Coal tar
कोल तार: बिटुमेनी कोयले के भंजक आसवन द्वारा प्राप्त ऐरोमैटिक श्रेणी के हाइड्रोकार्बन यौगिकों का मिश्रण।
Cobalt molybdate desulphurisation
कोबाल्ट मोलिब्डेट विगंधकन: एक विगंधक प्रक्रम, जिसमें कोबाल्ट मेलिब्डेट का उत्प्रेरक के रूप में प्रयोग किया जाता है।
Codimer
सहद्वितय: दो असमान ओलिफिन अणुओं के संयोग से बना उत्पाद। परिष्करण प्रक्रम में इस शब्द का आशय आइसोब्यूटलीन तथा n-ब्यूटलीन के बहुलकन से है।
Coil
कुंडली: सर्पिल आकार में मुड़े हुए पाइप जो श्रेणी या परतों में व्यवस्थित रहते हैं। इनका प्रयोग ऊष्मा या विकिरण के अवशोषण में अवशोषण में किया जाता है।