logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Chromatography
वर्णलेखिकी वर्णात्मक: अधिशोषण पर आधारित पृथक्करण की एक विधि। वांछित पदार्थ या पदार्थों का विलयन, अधिशोषक स्तंभ के मध्य से मंद गति से प्रवाहित किया जाता है। स्तंभ में विभिन्न पदार्थ विभिन्न गति से प्रवाहित होने के कारण भिन्न-भिन्न भागों में पृथक हो जाते हैं। स्तंभ का आवरण हटाकर पदार्थों के भागों को अलग हटा लिया जाता है। वर्णलेखिकी में प्रयुक्त प्रमुख विधियां निम्नलिखित हैं --: 1.partition chromatography--विभाजन वर्णलेखिकी: 2.paper chromatography --पत्र वर्णलेखिकी: 3.gas chromatography --गैस वर्णलेखिकी

Chromometer
वर्णमापी: पेट्रोलियम तेल व अन्य द्रवों के रंगों को ज्ञात करने के लिए प्रयुक्त एक यंत्र।

Churn drilling
मंथन प्रवेधन: देखिए- cable tool drilling

Circulate
परिसंचारण: पाइप ऊपर निकालने या कूप तल से मलबा निकालने से पहले पाइप तथा कूप में प्रवेधन-तरल का चक्रण करना। इस प्रक्रिया द्वारा प्रवेधन तरल और कूप को निश्चित आकार दिया जाता है।

Circulating reflux
परिसंचारी पश्चवाही: देखिए- reflux

Clarified oil
निर्मलित तेल: एक भारी तेल, जो उत्प्रेरकी भंजन प्रक्रिया में प्रभाजक के तल से पृथक किया जाता है।

Clarifier
निर्मलित्र: एक यंत्र जो अवांछित पदार्थों को यांत्रिक या रासायनिक माध्यम द्वारा हटाकर तेल या पानी का रंग या धुंधलापन दूर करता है।

Clay
मृत्तिका: एक निस्यंदक माध्यम, जो परिष्करण प्रक्रिया में तेल से रंगीन पदार्थों को अवशोषण द्वारा पृथक करने के लिए प्रयुक्त होता है।

Clay refining
मृत्तिका परिष्करण: एक उपचार प्रक्रम, जिसमें वाष्पित गैसोलिन या अन्य पेट्रोलियम-उत्पादों को दानेदार मिट्टी के तल से प्रवाहित किया जाता है। कुछ ओलिफिती यौगिक बहुलकीकृत होकर गोंद में परिवर्तित हो जाते हैं और मृत्तिका द्वारा अधिशोषित कर लिए जाते हैं।

Clay regeneration
मृत्तिका पुनर्जनन: अन्तःस्रवण प्रक्रम में प्रयुक्त मोटी दानेदार अधिशोषक मृत्तिका को नैफ्था द्वारा तेलरहित करके पुनः प्रयुक्त करने के लिए स्वच्छ करने की प्रक्रिया। अनावश्यक नैफ्था को वाष्प-प्रवाह से पृथक किया जाता है और कार्बनयुक्त पदार्थ को वायुधारा द्वारा मर्जन कर पृथक किया जाता है।


logo