logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Counter-Dilemma
प्रति-उभयतःपाश किसी उभयतःपाश का खंडन करने के लिये प्रस्तुत वह उभयतःपाश जिसका निष्कर्ष मूल उभयतःपाश के निष्कर्ष का व्याघाती होता है और जो सामान्यतः मूल उभयतःपाश के साध्यवाक्य के फलांशों को परस्पर बदलकर तथा उनके गुण को भी बदलकर प्राप्त किया जाता हैं। उदाहरण : `यदि तुम सच्ची बात कहते हो, तो देवता तुमसे प्रसन्न होंगे; यदि तुम गलत बात कहते हो तो मनुष्य तुमसे प्रसन्न होंगे। तुम या तो सच्ची बात कहोगे या गलत बात। अतः तुमसे सभी प्रसन्न रहेंगे। जिस उभयतःपाश के खंडन के लिये इसका प्रयोग किया गया है वह निम्नलिखित है : यदि तुम सच्ची बात कहोगे तो मनुष्य तुमसे घृणा करेंगे; यदि तुम गलत बात कहोगे तो देवता घृणा करेंगे। तुम या तो सच्ची बात कहोगे या गलत बात। अतः तुमसे सभी घृणा करेंगे।

Counterfactual Conditional Proposition
प्रति सोपाधिक प्रतिज्ञप्ति, वाक्य प्रतिज्ञप्ति वह सोपाधिक प्रतिज्ञप्ति जिसके हेतु-अंश में तथ्यों के विपरीत कोई कल्पना की गई हो।

Counter-Implication
प्रत्यापादन तर्कशास्त्री जॉनसन के अनुसार, दो प्रतिज्ञप्तियों, प और फ, का ऐसा संबंध जिसमें प आपाद्य होती है और फ आपादक, जबकि साधारणतः अर्थात् आपादन-संबंध में, प आपादक होती है और फ आपाद्य।

Counter-Implicative
प्रत्यापादी तर्कशास्त्री जॉनसन के अनुसार, एक प्रकार की हेतुफलात्मक प्रतिज्ञप्ति जिसका प्रतीकात्मक रूप साक्षात् आपादी प्रतिज्ञप्ति `यदि प तो फ` से भिन्न `यदि फ तो प` होता है, जिसमें फ आपादक है और प आपाद्य।

Courage
साहस आपत्ति, भय, प्रलोभन, दुःख इत्यादि की अवस्थाओं में अडिग बने रहने की प्रवृत्ति : प्लेटो के चार मुख्य सद्गुणों में से एक।

Covariation
सह-परिवर्तन दो वस्तुओं या स्थितियों से एक साथ परिवर्तन होना। उदाहरण : सूर्य के उदय होते ही कमल का फूल खिल जाता है।

Covering Law Theory
समावेशी नियम-सिद्धांत, व्यापी नियम-सिद्धांत विचाराधीन घटनाओं की व्याख्या से संबंधित विज्ञान का सिद्धांत, जिसमें इन घटनाओं की व्याख्या प्रकृति के किसी नियम के अन्तर्गत की जाती है।

Creatio Ex Nihilo
शून्य से सृजित सृष्टि, शून्यतः सृष्टि इस सृष्टि की रचना शून्य से की गई है; विशेषतः ईसाई धर्म में ऐसा माना गया है।

Creation
सृष्टि 1. जगत की रचना प्रक्रिया 2. ईश्वर द्वारा रचित विश्व।

Creationism
सृष्टिवाद 1. वह सिद्धांत कि विश्व की सृष्टि विश्वातीत ईश्वर के द्वारा शून्य से हुई। 2. वह सिद्धांत कि ईश्वर गर्भाधान के समय प्रत्येक शिशु में एक आत्मा को उत्पन्न करता है।


logo