logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Caustic wash
कास्टिक धावन: उत्पाद का कास्टिक सोडा विलयन से उपचार करके उसकी विशेषकर अम्लीय अशुद्धियों को दूर करने की एक विधि। इस प्रकार के धावन से प्राप्त अवशेष से नैफ्थेनिक अम्ल प्राप्त किया जा सकता है।

Celler
तल गृह: डेरिका के 3 से 8 मीटर नीचे बना तहखाना।

Cementing
सीमेंटीकरण: कूप की दीवार और आवरक के मध्य सीमेंट के घोल को भरना जिससे आवरक और कूप दीवार मजबूती से जुड जायें।

Centralizer
केंद्रीकारक: आवरक से संलग्न इस्पात-स्प्रिंग जो कूप के मध्य में स्थिर रहती है।

Centrifugal separator
अपकेंद्रीय पृथकित्र: दो भिन्न गुरुत्व वाले पदार्थों को पृथक करने वाला एक यंत्र। मोम को तेल से अलग करने के लिए ऐसे ही यंत्र का प्रयोग किया जाता है।

Centrifuge
अपकेन्द्रित्र: एक मशीन, जिसके द्वारा तेल के अवसाद को द्रुत घूर्णन द्वारा पृथक किया जाता है।

Centrifuge refining
अपकेंद्री परिष्करण: गर्म स्नेहक तेल स्टॉक को सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ मिलाकर थोड़े समय के लिए रखा जाता है। तत्पश्चात् मिश्रण को अपकेन्द्रित्र से अम्ल तेल और अम्ल-अवशेष में पृथक किया जाता है।

Ceresin
सेरेसिन: ओजोकेराइट के शोधन से प्राप्त एक कठोर भंगुर मोम। व्यावसायिक उत्पाद में सदैव पैरैफिन मोम मिले होते हैं।

Cetane
सोटेन: एक शुद्ध n-पैराफिन हाइड्रोकार्बन, C16 H34 जो डीजल ईंधन की ज्वलन गुणता को निर्धारित करने या मापने के लिए मानक के रूप में प्रयुक्त होता है।

Cetane number
सीटेन संख्या: डीजल ईधन के ज्वलन गुणों को मापने का एक पैमाना। इस पैमाने में सीटेन को 100 तथा α-मैथिल नैफ्थेलीन को शून्य संख्या दी गई है। किसी डीजल ईधन की सीटेन संख्या, α-मेथिल नैफ्थेलीन और सीटेन के मिश्रण में सीटेन के आयतन प्रतिशत के बराबर होती है। यह मिश्रण, परीक्षण किए जाने वाले ईधन से गुणता में समान होता है।


logo