जल अंत:क्षेपण
अंतर्दहन इंजनों के प्रदूषकों के बनने और उनके उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रयुक्त प्रविधि।
Water line
जल रेखा
किसी अरूद्ध जल - पृष्ठ तथा जल के ऊपर स्थित भूमि के संपर्क की समोच्च रेखा जैसे किसी झील या जलधारा के संपर्क बिंदु।
Water pollution
जल प्रदूषण
जल में वाहित मल, औद्योगिक अपशिष्ट, अन्य हानिकर पदार्थ और आपत्तिजनक पदार्थों का उस पर्याप्त मात्रा में मिलना जिसमे कि जल की गुणता में माप - योग्य न्यूनता हो जाए।
Water power
जल शक्ति
मशीन आदि चलाने के लिए प्रयुक्त जल की शक्ति।
Water pressure
जल दाब
जल दाब जो प्रति 10 मीटर गहराई पर एक वायुमंडल (760 mm Hg) की दर से बढ़ता है।
Water protection area
जल रक्षण क्षेत्र
जलाशयों में पेयजल हेतु आसपास का वह सुरक्षित क्षेत्र जहां पीड़कनशियों और अन्य विषैले पदार्थों, चराई उर्वरकों के उपयोग, शिविर लगाने आदि पर प्रतिबंध रहता है।
Water purification
जल शोधन
मानकों के अनुरूप जल की गुणता को बढ़ाना।
Water shed
जलागम
जमीन का वह क्षेत्र जिसका पानी किसी सरिता में गिरता है ; किसी बड़ी नदी के जलागमों के अंतर्गत अनेक छोटे - छोटे जलागम शामिल हो सकते हैं जो अंतत: एक साझे बिंदु पर पहुंचकर मिल जाते हैं।
Water spout
जल - स्तंभ
जल के ऊपर बनने वाला टॉरनेडो की किस्म का चक्रवाती झंझावात जो सतह के जलकणों से घना कीप नुमा आवरण बना देता है।
Water supply system
जल आपूर्ति प्रणाली
पेयजल की आपूर्ति के स्रोत से उपभोक्ता तक उसका संचयन, उपचार, संग्रहण और वितरण।