स्तनियों में मूत्राशय से शरीर के बाहर तक जाने वाली वाहिनी।
Uriniferous
मूत्रजन नलिका
वृक्क में पाई जाने वाली काफी लंबी, पतली तथा मुड़ी-लिपटी नलिकाएँ। प्रत्येक नलिका मैलपीगी काय से प्रारंभ होती हुई केशिकागुच्छ निस्यंद (ग्लोमेरुलर फिल्ट्रेट) को मूत्रवाहिनी की ओर ले जाती है।
Urinogenital system
जननमूत्र तंत्र
मूत्र और जनन से संबद्ध आंगों का समूह, विशेषकर जबकी उनमें सीधा क्रियात्मक संबंध हो।
Urochordata
यूरोकोर्डेटा
समुद्री रज्जुक प्राणियों (कार्डेटों) का एक समूह जिसमें ऐसीडियन आते हैं। वयस्क में पृष्ठ रज्जु का न होना, पक्ष्माभी धाराओं द्वारा अशन, क्लोम-छिद्रों का न होना तथा अपेक्षाकृत अल्पविकसित तंत्रिका-तंत्र इनके प्रमुख लक्षण हैं। उदा. हर्डमानिया।
Uropygium
पश्चांतकूट, यूरोपाइजियम
पक्षियों में धड़ के अंत में स्थित कूबड़ जैसी उभरी संरचना जिसमें कई पुच्छ-कशेरुक होते हैं। इसमें पुच्छ-पिच्छ लगे होते हैं।
Urostyle
पुच्छदंड, यूरोस्टाइल
कुच उभयचरों में लंबी छड़-जैसी हड्डी जो कई पुच्छ-कशेरुक के जुड़ जाने से बनती है।
Uterus
गर्भाशय
अंडवाहिनी का फूला अंतिम भाग जिसमें एक या अनेक अंडे या भ्रूण स्थित होते हैं। स्तनियों तथा अन्य अपरा रखने वाले प्राणियों में यहां भ्रूण का परिवर्धन होता है।
Utriculus
दृति
कशेरुकियों के कान में कला-लैबिरिंथ का थैली-जैसा भाग जिसमें तीनों अर्धवृत्ताकर नलिकाएँ खुलती हैं।
Uvula
अधिजिह्वा, यूवुला
स्तनियों में कोमल तालु के पश्च भाग से लटकने वाला संवेदी माँसल प्रवर्ध।
Uzifly
यूजीमक्षी
टेकेनिडी कुल के अंतर्गत द्विपंखी एक्कजोरिस्टा सॉर्बिलेन्स जो रेशम उत्पादक कीटों (लेपिटोप्टेरा) की खूंखार शत्रु है। यह घरेलू मक्खी के समान पर कुछ बड़ी होती है। इसके अपादक रेशक कीट की चारों मुख्य जातियों- मूँगा, इरी, ओकस्टर और शहतूत रेशम कीट के परजीव्याभ हैं।