logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

routing
परिसंचरण पाठकों को नकी रूचि या आवश्यकतानुसार पाठ्य सामग्री का नियमित रूप से दिया जाना।

running title
सतत आख्या किसी पुस्तक का ऐसा शीर्षक जो उसके पृष्ठों के ऊपरी या निचले भाग पर दोहराया जाए।

random access storage
यादृच्छिक अभिगम संचय संचयन की ऐसी युक्ति जिसमें सूचना की प्राप्ति अवधि को अचर रखते हुए संचयन में उसकी स्थिति पर निर्भर नहीं करती।

real time computer
तात्क्षणिक अभिकलित्र ऐसा अभिकलित्र जो तात्क्षणिक अभिक्रिया करना हो तथा तात्क्षणिक प्रक्रमण सुविधाओं से संयोजित हो।

recording density
अभिलेखन घनत्व किसी भी माध्यम में प्रति इकाई लंबाई पर बिट्स की संख्या।

remote console
दूर कन्सोल किसी दूरस्थ अभिकलन प्रणाली में प्रयुक्त ऐसा टर्मिनल यूनिट जिसमें केन्द्रीय संसाधित्र से सूचना लेने या उसको सूचना देने के लिए सुविधाएं उपलब्ध हों।

remote processing
दूर प्रक्रमण दूरस्थ स्टेशनों के लिए अभिकलित्र द्वारा किया गया काम।

remote testing
दूर परीक्षण ऐसी विधि जो प्रोग्रामों के परीक्षण अथवा दीषमार्जन के लिए किसी कम्प्यूटर प्रणाली द्वारा किए जा रहे काम का निर्देश करे और उसके प्रवाह की गति को नियंत्रित करे।

repetition instruction
पुनरावृत्ति अनुदेश ऐसा अनुदेश जो एक या एक से अधिक अनुदेशों को प्रेरित कर सके ताकि उन्हें दोहराया जा सके।

report programme
रिपोर्ट प्रोग्राम ऐसा प्रोग्राम जो दत्त फाइल का विश्लेषण मुद्रित करने के लिए अभिकल्पित हो।


logo