logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Parent Colony
पित्र्य कॉलोनी
वह कॉलोनी जिससे दूसरी कॉलोनी उत्पन्न हों जैसे वॉल्वॉक्स।

Parietal Placentation
भित्तीय बीजांडन्यास
बहुअंडपी अंडाशय का एक प्रकार का बीजांडन्यास, जिसमें बीजांडासन अंडपों की सीमा में स्थित होते हैं। इसमें पार्श्ववर्ती होते हैं। इसमें पार्श्ववर्ती अंडपों की सीमा मिल जाती है और उनके बीजांडासन साथ-साथ हो जाते हैं।

Pea
मटर
1. पाइसम सैटाइवम और पाइसम आर्वेन्सिस आदि पौधों का सामान्य नाम।
2. उपर्युक्त पौधों के बीज।

Peach
आडू
रोजेसी कुल के प्रूनस पर्सिका का सान्य नाम।

Pedicel
पुष्पवृंत
फूल का डंठल।

Pedigree
वंशावली
किसी व्यष्टि के पूर्वजों का अभिलेख।

Peduncle
पुष्प क्रमदंड
पुष्पक्रम का डंठल।

Pennisetum Typhoides
पेनीसीटम टाइफोडिस
पेनीसीटस की एक जाति जिसे सामान्य भाषा में बाजारा कहते हैं।

Pentamerous
पंचयती
पांच-पांच के समुदाय में विन्यस्त अवयव वाला जैसे अमलतास, गुलमोहर के फूल।

Pentoxylae
पेंटोक्साइली
जिम्नोस्पर्मों के विलुप्त पादपों का एक समूह।


logo