किसी प्राणी या पादप में या उसके ऊपर रहने और अशन (feed) करने वाली प्राणी जातियाँ जो परपोषी को प्रायः हानि पहुंचाती हैं अथवा उन्हें नष्ट कर देती हैं | परिपक्व होने के लिए परजीवी को एक परपोषी या उसके किसी भाग की आनशयकता होती है | कीट के संबंध में परजीवी कीट अन्य जाति के कीट अथवा उसकी अरिपक्व अवस्था के भीतर रहकर तथा अशन करके उसे नष्ट कर देता है | उदा.- ट्राइकोग्रामा जातियाँ और एपैन्टेलीज फ्लेवीपेस, टीनिया, ऐक्टैरिस आदि |
Parasitisation
परजीवीकरण
परपोषी समष्टि पर परजीवियों के आक्रमण से उत्पन्न होने वाली स्थिति ।
Parasitism
परजीविता
दो भिन्न जातियों के जीवों का साहचर्य जिसमें एक जीव (परजीवी) दूसरे जीव (परपोषी) से पोषित होता है
Parasitoid
परजीव्याभ
एक विशेष प्रकार का परभक्षी जो लगभग अपने परपोषी के ही आकार का होता है | यह अपने परपोषी को मार देता है | इसे स्वतंत्रजीवी वयस्क के रुप में विकसित होने के लिए केवल एक परपोषी की आवश्यकता होती है | उदा. - ब्रैकोनिड बर्र |
Parasitology
परजीविज्ञान
जीवविज्ञान की वह शाखा जिसमें की संरचनाओं की संरचनाओं तथा जीवन-क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है |
Parasympathetic
परानुकंपी
कशेरुकियों में स्वायत्त तंत्रिका-तंत्र का एक भाग जो सिर वक्ष तथा उदर में होने वाली अनैच्छिक अनुक्रियाओं पर नियंत्रण रखता है |
Paratergite(laterotergite)
परापृष्ठकांश
पृष्ठक के पार्श्व का कठकीरण जो प्रमुख मध्य पृष्ठकांश से भिन्न होता है |
Parathyroid
परावटु, पैराथाइरॉइड
मछलियों के अतिरिक्त अन्य सभी कशेरुकियों में अवटु (थाइरॉइड) के पास स्थित छोटी दो जोडी. अंतःस्रावी ग्रंथीयाँ जिनसे निकले हार्मोन द्वारा शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के उपापचय का नियमन होता है |
Paratype
अपरप्ररुप, पैराडाइप
मूल लेखक द्वारा उद्धृत किया जाने वाला कोई नमूना जो नामप्ररुप के अतिरिक्त होता है |
Parazoa
पैराज़ोआ
प्रणियों का एक समूह जिसमें एकमात्र पोरीफेरा संघ (फाइलम) के ही प्राणी आते हैं जो सभी बहुकोशिक प्राणियों से पृथक से पृथक दिशा में विकसित हुए माने जाते हैं |