logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Opalescence
दुग्धिलता: तेल में और विशेष रूप स स्नेहक तेल में दुधियापन।

Open hole
विवृत कूप: कूप का आवरक रहित भाग।

Operating efficiency
प्रचालन दक्षता: एक यूनिट का अपने प्रचालन में लगे समय का प्रतिशत। यदि एक यूनिट 800 घंटे कार्य करता है और 200 घंटे इसकी पूर्नव्यवस्था और विरामकाल में लगते है तो इसकी प्रचालन-दक्षता 80 प्रतिशत होगी।

Organic oils
जैव तेल: पशुओं, वनस्पतियों और मछलियों से निष्कर्षित तेल।

Orifice
रंध्र (ऑरिफिस): एक युक्ति जिसका प्रयोग पाइप से होकर प्रवाहित तरल के मापन के लिए किया जाता है।

Ortho-xylene
ऑर्थो-जाइलीन: नैफ्थेनी पेट्रोलियम प्रभाजों के उत्प्रेरकी पुनः संभावन द्वारा बनाया गया रंगहीन द्रव। इसका उपयोग थैलिक ऐनहाइड्राइड के निर्माण में होता है।

Out crop
दृश्यांस: स्तर, शिरा या शैल के पृष्ठ पर प्रकट उभार।

Outstep well
विस्तीर्ण कूप: प्रमाणित सीमाओं के बाहर इस आशा से खोदा गया कूप कि तेल क्षेत्र का संभावित विस्तार किया जा सके।

Overall plate efficiency
समग्र प्लेट दक्षता: विशिष्ट पृथक्करण के लिए प्रभाजक टावर में परिकलित प्लेटों और प्रयुक्त प्लेटों की संख्या का अनुपात।

Overall thermal efficiency
समग्र तापीय दक्षता: गैसोलीन की ऊर्जा को शक्ति में परिवर्तित करने की किसी इंजन की क्षमता का माप। यह इंजन के शक्ति-निर्गम और प्रति इकाई समय में उपभुक्त ईंधन का अनुपात होता है।


logo